फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anurag kashyap in affair again

पत्नी को छोड़ इस लड़की के साथ अफेयर में अनुराग

Mon, 26 May 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Mon, 26 May 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap in affair again
अनुराग कश्यप अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। अब वह लड़की सामने आई है जिसकी वजह से अनुराग अपनी पत्नी से अलग हुए हैं।
विज्ञापन


अनुराग कश्यप की जिंदगी में एक बार फिर एक लड़की आ गई है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक खुद अनुराग ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अनुराग ने माना कि इन दिनों वह अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर सबरीना खान को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इस बात का इशारा भी किया कि वह अफेयर में हैं। वे उन्हें प्यार से सैबी बुलाते हैं। वे उन्हें पागलों की तरह प्यार करते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में दोनों पेरिस भी गए थे। दोनों ने काफी समय एक साथ बिताया है। दोनों कई पार्टियों के दौरान करीब आए हैं। अनुराग ने कहा,'मैं प्यार में हूं और खुश हूं। ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा फेज चल रहा है। मैं किसी को डेट कर रहा हूं और इसमें छिपाने का कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनुराग ने पहली शादी आरती बजाज से की थी। दोनों की एक बेटी भी है। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने आरती को तलाक दिया और कल्कि के साथ लिव इन में रहने लगे। इसके बाद उन्होंने कल्कि से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed