फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam kher will organize a prayer meeting for his best friend late satish kaushik on 21 march know details

Anupam Kher: सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा 21 मार्च को होगी, अनुपम खेर दिवंगत दोस्त के लिए करेंगे सारा इंतजाम

Sun, 12 Mar 2023 09:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 09:18 AM IST
सार

अनुपम खेर अपने दिवंगत दोस्त सतीश की प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे। कहा जा रहा है कि अभिनेता के लिए कोई चौथा समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Anupam kher will organize a prayer meeting for his best friend late satish kaushik on 21 march know details
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतीश कौशिक का अचानक चले जाना सिनेमा इंडस्ट्री के लिए एक गहरा सदमा है, जिससे उभरना बेहद मुश्किल हो रहा है। अभिनेता के जाने के बाद सिनेमा जगत के तमाम सितारे उन्हें याद करते हुए भावुक हो रहे हैं। अभिनेता के सबसे अच्छे दोस्त अनुपम खेर उनके चले जाने के बाद से अत्यधिक दुखी हैं। अब अनुपम अपने दोस्त के लिए 21 मार्च को प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Anupam kher will organize a prayer meeting for his best friend late satish kaushik on 21 march know details
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम खेर अपने दिवंगत दोस्त सतीश की प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे। कहा जा रहा है कि अभिनेता के लिए कोई चौथा समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। उनका परिवार 20 मार्च तक हर दिन प्रार्थना करेगा। वहीं,  21 मार्च को अनुपम उनके लिए प्रार्थना सभा करेंगे और इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिनेमा जगत के कई लोगों को बुलाएंगे। अभिनेता ने पहले ही इंडस्ट्री के कई लोगों को संदेश भेजा है, लेकिन फिलहाल स्थान और समय की जानकारी सामने नहीं आई है।
Rakhi Sawant: 'झूठा' सॉन्ग के लॉन्च पर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, बोलीं-क्या मैं इंसान नहीं हूं?

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam kher will organize a prayer meeting for his best friend late satish kaushik on 21 march know details
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक का निधन आठ मार्च को हुआ था। वहीं, अब सतीश की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि अभिनेता का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था। दरअसल, पुलिस की टीम उसी फार्म हाउस पर पहुंची थी, जहां सतीश आखिरी समय में मौजूद थे। इस दौरान फार्म हाउस पर पुलिस को आपत्तिजनक दवाइयां बरामद हुई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है।
Sidharth Malhotra: जींस का टैग हटाना भूले सिद्धार्थ, यूजर्स ने पूछा- कियारा भाभी ध्यान नहीं रखतीं क्या?

विज्ञापन

Anupam kher will organize a prayer meeting for his best friend late satish kaushik on 21 march know details
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निधन से पहले अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ थे। उन्होंने एक दिन पहले यानी सात मार्च को मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर पर होली पार्टी की थी, जिसके बाद वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए और यहां एक निजी फार्म हाउस पर अपने करीबी दोस्तों के साथ होली पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए और होली खेलते हुए नजर आ रहे थे। उसी दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अभिनेता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और भर्ती किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
Shraddha Kapoor: जब चीटिंग के दौरान रंगे हाथों पकड़ी गईं श्रद्धा कपूर, फिर जो हुआ...जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed