फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Shares Unseen photos on wife kirron kher on her birthday pics goes viral on internet

Anupam Kher: अनुपम खेर ने किरण खेर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

Wed, 14 Jun 2023 01:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 14 Jun 2023 01:39 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर का आज जन्मदिन है। आज किरण अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 71वें जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर किरण खेर के पति यानी एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।  

विज्ञापन
Anupam Kher Shares Unseen photos on wife kirron kher on her birthday pics goes viral on internet
अनुपम खेर-किरण खेर

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर का आज जन्मदिन है। आज किरण अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 71वें जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर किरण खेर के पति यानी एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर किरण को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।  

विज्ञापन

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण की कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में किरण का एक अलग ही रूप देखने के मिल रहा है। पहली तस्वीर किरण काफी यंग नजर आ रही हैं। ये उनकी यंग एज की फोटो है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher Shares Unseen photos on wife kirron kher on her birthday pics goes viral on internet
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तस्वीर में किरण, अनुपम और अपने बेटे सिकंदर के साथ दिख रही हैं। फोटो में सिकंदर काफी छोटे नजर आ रहे हैं। तीसरी में किरण बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। चौथी में वह बेटे सिकंदर के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अभिषेक बच्चन और एक में दिवंगत सतीश कौशिक उनके साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने इन तस्वीरों के साथ खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो किरण! ईश्वर आपको लंबी उम्र, सुखी, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन प्रदान करें! मैं आपको करीब पचास साल से जानता हूं। मैंने आपको पहली बार 1974 में चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग में देखा था। आप पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टार स्टूडेंट थीं। पढ़ाई में मेधावी, नेशनल बैडमिंटन प्लेयर, जानी मानी थिएटर एक्ट्रेस और मेरे जीवन की बहुत कुछ। 50 साल हो गए हैं। आप अभी भी वही हैं, बल्कि उससे भी ज्यादा। आपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ी और हमेशा विजेता बनकर उभरीं। आप अपने व्यक्तित्व और अच्छाई से लोगों का प्यार, विश्वास जीतती रहीं। मेरा और मेरी दुआएं हमेशा आपके साथ है।'

यह भी पढ़ें: स्वास्तिका मुखर्जी ने 'शिबपुर' के मेकर्स पर साधा निशाना, बोलीं- यौन उत्पीड़न कोई मजाक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed