फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher shares dance video doing hook step of vicky kaushal film bad newz song tauba tauba

70 साल की उम्र में अनुपम खेर ने तीन मिनट में किया अनोखा काम, इस बॉलीवुड एक्टर से की खास गुजारिश

Mon, 13 Oct 2025 02:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Oct 2025 02:44 PM IST
सार

Anupan Kher Dance Video: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी बेहतरीन अदाकारी से दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं, लेकिन वह डांस से हमेशा बचते आए हैं। आज उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने क्यों रखी डांस से दूरी.....

विज्ञापन
Anupam Kher shares dance video doing hook step of vicky kaushal film bad newz song tauba tauba
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने आज सोमवार को अपना पहला डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में जानबूझकर डांस से दूरी बनाए रखी। लेकिन कुछ नया करने की चाहत में, पिछले महीने उन्होंने अपनी पहली डांस क्लास ली और मशहूर कोरियोग्राफर सीजर से 'तौबा तौबा' गाने का हुक स्टेप सीखा।
विज्ञापन

 

अनुपम का पोस्ट
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें सीजर उन्हें यह स्टेप सिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में अनुपम और सीजर मिलकर इस गाने का हुक स्टेप करते हैं। इस शानदार डांस वीडियो के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने एक अभिनेता के तौर पर लगभग हर चीज की कोशिश की, यहां तक कि 68 साल की उम्र में तैराकी भी सीखी। लेकिन मैंने डांस से दूरी रखी क्योंकि मुझे डांस नहीं आता। फिल्मों में मेरे गाने के सीन में जो आपने देखा, वो बस मस्ती थी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम ने कब डांस सीखना शुरू किया
आगे अनुपम ने लिखा, 'पिछले महीने मैंने डांस सीखने का फैसला किया और पहली क्लास ली। फिर मैं कोरियोग्राफर सीजर से मिला और उन्होंने मुझे सिर्फ 3 मिनट में यह मुश्किल स्टेप सिखा दिया। यह मेरा पहला डांस वीडियो है।'

यह भी पढ़ें: 'एक ही परिवार के तीन सदस्य', फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बताई अपनी फीलिंग्स
 
विज्ञापन

विक्की कौशल से की खास गुजारिश
अनुपम ने इस वीडियो के साथ विक्की कौशल के लिए भी कुछ खास लिखा है। दरअसल, अनुपम ने विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा-तौबा' पर डांस किया और यह उनका पहला डांस वीडियो है। उन्होंने विक्की कौशल से गुजारिश करते हुए लिखा, 'पेश है मेरा पहला डांस वीडियो। अब देखते है क्या बोलते हैं विक्की कौशल- हंसना नहीं प्रोत्साहन बढ़ाना, जय हो।'

यह भी पढ़ें: 'नई शुरुआत और शानदार सफर', 'स्टॉर्म' की स्टार कास्ट के साथ ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने की पार्टी; शेयर की तस्वीरें

अनुपम का हालिया पोस्ट
बीते रविवार को अनुपम खेर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में हिस्सा लिया और 90 के दशक की यादें ताजा कीं। उन्होंने शाहरुख खान, काजोल और करण जौहर को फिल्मफेयर ट्रॉफी दी। इस पल को 'खूबसूरत और दिल को छूने वाला' बताते हुए अनुपम ने कहा कि 90 का दशक भारतीय सिनेमा का सबसे यादगार समय था, जब प्यार और एकजुटता की कहानियां बनती थीं। उन्होंने फिल्मफेयर को इस शानदार शाम के लिए धन्यवाद भी दिया।

विक्की कौशल का रिएक्शन
सोमवार को आज विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुपम खेर का वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'आपने जो सीखा, उसे सीखने में मुझे एक दिन लगा और मैंने 10 सेकंड में कमाल कर दिया...बेहद कमाल है सर। @anupamkher'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed