{"_id":"67bc15d75a51a76e4c02c02b","slug":"anupam-kher-questioned-elon-musk-saying-i-follow-the-rules-then-why-is-the-account-locked-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: अनुपम खेर ने किया एलन मस्क से सवाल, पूछा- नियमों का रखता हूं ध्यान, फिर क्यों लॉक हुआ अकाउंट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher: अनुपम खेर ने किया एलन मस्क से सवाल, पूछा- नियमों का रखता हूं ध्यान, फिर क्यों लॉक हुआ अकाउंट?
Mon, 24 Feb 2025 12:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:17 PM IST
सार
अनुपम खेर का एक्स अकाउंट फिर से शुरू हो गया है। अकाउंट शुरू होने के बाद अभिनेता ने एलन मस्क से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा नियमों का ध्यान रखते हैं ऐसे में जानना चाहते हैं कि उनका अकाउंट लॉक क्यों किया गया।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
विस्तार
हाल ही में अनुपम खेर के एक्स अकाउंट को लॉक कर दिया गया था। अब अभिनेता का अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया है। एक्स अकाउंट रिस्टोर होते ही अनुपम खेर ने फिर से ट्वीट कर एलन मस्क से सवाल किया है कि आखिर ये अकाउंट लॉक किया क्यों गया था।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसलिए लॉक हुआ अनुपम खेर का अकाउंट
अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि उनका अकाउंट लॉक हो गया है। इसके एक हिस्से में लिखा था, "आपका अकाउंट लॉक कर दिया गया है क्योंकि एक्स को आपके एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री के लिए डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (DMCA) नोटिस मिला है।"

नोटिस में कही गई ये बात
नोटिस में यह भी कहा गया, "DMCA के तहत, कॉपीराइट के मालिक एक्स को यह दावा करते हुए सूचित कर सकते हैं कि किसी उपयोगकर्ता ने उनके कॉपीराइट किए गए कार्यों का उल्लंघन किया है। वैध DMCA नोटिस मिलने पर, एक्स पहचान की गई सामग्री को हटा देगा।"

Dear X! Even though my account has been restored I was surprised to see it locked. I have been on this platform since September 2007. Have always been mindful of rules of #X (formerly twitter). Or for that matter any social media copyright rules. So found it a little absurd.… pic.twitter.com/tNmhc30vtP
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 24, 2025
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने एलन मस्क को लिखा
अकाउंट रिस्टोर होने के बाद अनुपम खेर ने लिखा, एक्स, भले ही मेरा अकाउंट बहाल हो गया है, लेकिन इसे लॉक देखकर मुझे आश्चर्य हुआ। मैं सितंबर 2007 से इस प्लेटफॉर्म पर हूं। हमेशा ट्विटर के नियमों का ध्यान रखता हूं इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना चाहूंगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया? धन्यवाद"

प्रभास-अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में नजर आईं कंगना रनौत
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर को कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में भारत के एतिहासिक समय 1975-77 में लगी इमरजेंसी के बारे में बात की गई। फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इसके बाद अनुपम खेर ने प्रभास के साथ काम करने की बात कही थी, जो कि उनकी 544वीं फिल्म होगी।