{"_id":"612c99a74e0b05620b0ad193","slug":"anupam-kher-lives-in-a-rented-house-in-mumbai-said-scolded-by-mother-for-buying-a-house-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: मुंबई में किराये के घर में रहते हैं अनुपम खेर, बोले- शिमला में घर खरीदने के लिए मां से पड़ी थी डांट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: मुंबई में किराये के घर में रहते हैं अनुपम खेर, बोले- शिमला में घर खरीदने के लिए मां से पड़ी थी डांट
Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मुंबई में किराये के घर में रहते हैं। वह जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वो किराये का है। अनुपम खेर ने एक अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई में मेरा खुद का अपार्टमेंट भी नहीं है।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मुंबई में किराये के घर में रहते हैं। वह जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वो किराये का है। अनुपम खेर ने एक अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई में मेरा खुद का अपार्टमेंट भी नहीं है। मैं किराए के घर पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि करीब चार-पांच साल पहले मैंने अपना घर नहीं खरीदने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
शिमला में घर खरीदने पर मां से पड़ी डांट
अनुपम खेर ने कहा कि चार साल पहले मैंने सिर्फ एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसे मैंने अपनी मां के लिए शिमला में खरीदा था। मेरी मां दुलारी का सपना था कि शिमला में उनका अपना घर हो। उन्होंने कहा कि मेरी मां कई सालों से शिमला में किराये पर रह रही थीं। उन्हें 9 बेडरूम वाला एक घर पसंद आया था जो कि शोघी में था और उसका एंट्रेंस पीछे से था। जिसके बाद उनकी मां ने उनको डांट लगा दी थी।
विज्ञापन
अनुपम खेर का कहना है कि वो अपनी मां को कुछ अलग देना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने उस प्रॉपर्टी के मालिक से पूछा कि क्या वह पूरी की पूरी प्रॉपर्टी बेचेगा। मैंने अपनी मां को बाकी कमरे दिखाए और उन्हें बहुत लगे। इसके बाद अनुपम ने अपनी मां को बताया कि उन्होंने पूरा घर खरीद लिया है। अनुपम के यह बात बताते ही उनकी मां दुलारी ने उनको डांट लगा दी। अनुपम खेर का कहना है कि उनकी मां ने उनसे कहा कि दिमाग खराब है, जो पूरी प्रोपर्टी खरीद डाली। मुझे इतना बड़ा घर नहीं चाहिए।
विज्ञापन
कौन हैं अनुपम खेर
अनुपम खेर हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ और शिमला से पढाई हुई। उनके पिता क्लर्क थे। वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पास आउट हैं। अनुपम की पहली शादी मधुमालती से हुई थी। उनसे तलाक के बाद उन्होंने किरन खेर से शादी की। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'आगमन' से हुई। 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से उन्हें नई पहचान मिली।