फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Lashed Out At Those Calling Ranveer Singh Dhurandhar 2 Propaganda Film

‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के अनुपम खेर, वीडियो पोस्ट कर दिया रिएक्शन; कहा- ‘शर्म आनी चाहिए’

Sun, 22 Mar 2026 09:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 22 Mar 2026 09:42 AM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बता रहे हैं। अब अनुपम खेर ने भी इस फिल्म को लेकर बयान दिया है। 

विज्ञापन
Anupam Kher Lashed Out At Those Calling Ranveer Singh Dhurandhar 2 Propaganda Film
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच बहस छिड़ी हुई है। जहां एक तरफ इसके फैंस हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसे प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बताने वाले लोग भी हैं। अब एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म को देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने फिल्म की तारीफ की है और जो लोग इसे प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बता रहे हैं उनपर कड़ा रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

मुझे उनके लिए बहुत दुख होता है
वीडियो में अनुपम खेर ने उन लोगों पर तंज कसा है, जो फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जो लोग इसे जिंगोइज्म या प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहे हैं… मुझे उनके लिए बहुत दुख होता है, बल्कि उन पर तरस आता है। फिल्म देखने से पहले मुझे भी गुस्सा आया था, क्योंकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी प्रोपेगेंडा कहा जा रहा था… ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद नहीं हैं या आप बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो आप खुद ऐसी फिल्म बनाकर दिखाइए… पैसे लगाइए, अच्छे राइटर्स को हायर कीजिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिलहाल फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं, और ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए।

तीसरे दिन फिल्म 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 339.27 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। रिलीज के तीसरे दिन ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed