फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher emotional on satish kaushik 67th birthday actor shares some glimpses on social media

Anupam Kher: 'उनका स्थान कभी कोई ले ही नहीं सकता...', सतीश कौशिक को याद कर फिर भावुक हुए अनुपम खेर

Sun, 16 Apr 2023 11:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 16 Apr 2023 11:37 AM IST
सार

इस वीडियो में सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर सभी सितारे नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर, अनिल कपूर, जॉनी लीवर, नीना गुप्ता आदि सितारे इस दौरान मौजूद थे।

विज्ञापन
anupam kher emotional on satish kaushik 67th birthday actor shares some glimpses on social media
अनुपम खेर ,सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

विस्तार

सतीश कौशिक का जाना हर किसी के लिए काफी दुख की बात है। बीते 9 मार्च को अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सतीश कौशिक, अनुपम खेर के काफी करीब थे। दोनों अक्सर मिलते थे और उनकी खूब बातें होती थीं। हाल ही में सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया था। इस खास मौके पर उन्होंने एकबार फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'ये तय है कि जिन्हें हम प्यार करते है, उन सबको हमारी जिंदगी से एक ना एक दिन जाना है, और उनका स्थान कभी कोई ले ही नहीं सकता। हम उनकी यादें ताउम्र जिंदा रख सकते हैं, उनके जिए हुए जीवन की अच्छाई को याद करके...ये करना आसान नहीं होगा। हम हंसेंगे, छटपटायेगें, रोयेंगे, उदास होंगे। शायद दिल के किसी कोने में कहीं एक सुकून भी महसूस हो सकता है।' 

इसे भी पढ़ें- Nick Jonas: मालती को गोद में लिए प्रैक्टिस करते दिखे निक जोनस, लोग बोले- पापा-बेटी की हिट जोड़ी

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर सभी सितारे नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर, अनिल कपूर, जॉनी लीवर, नीना गुप्ता आदि सितारे इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान सभी ने अभिनेता को याद किया। इस कार्यक्रम में अनुपम खेर ने मौत से कुछ घंटे पहले सतीश के साथ अपनी आखिरी बातचीत के बारे में खुलासा किया। अनुपम ने कहा कि सतीश ने उन्हें फोन किया था और वह फोन पर बहुत थके हुए लग रहे थे।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक की थकी हुई आवाज सुनकर उन्हें सलाह दी थी कि वे जाकर अस्पताल में जांच करवाएं। हालांकि, सतीश ने उन्हें चिंता न करने के लिए कहा क्योंकि उनका मानना था कि वह मरने वाले नहीं है। अनुपम खेर ने खुलासा किया कि इस बातचीत के तीन घंटे बाद ही दुर्भाग्य से वह हमें छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed