Anupam Kher: तारिक फतेह के निधन पर अनुपम खेर ने जताया शोक, अभिनेता ने इमोशनल नोट शेयर कर कही यह बात
अनुपम ने लिखा, "मेरे दोस्त, दिल से एक सच्चे भारतीय, सबसे निडर और दयालु आदमी तारिक फतेह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह बहुत साहसी थे।''
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने पाकिस्तानी-कनाडाई स्तंभकार और टिप्पणीकार तारिक फतह के निधन पर दुख जताया है। वह 73 वर्ष के थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तारिक की याद में एक इमोशनल नोट लिखा। बता दें कि तारिक का सोमवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।
अनुपम ने लिखा, "मेरे दोस्त, दिल से एक सच्चे भारतीय, सबसे निडर और दयालु आदमी तारिक फतेह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह बहुत साहसी थे! उनकी हंसी शुद्ध थी। हम कई मौकों पर मिले, लेकिन टोरंटो में उनके घर पर दोपहर में स्वादिष्ट खाने और अद्भुत कहानियों के साथ समय बिताना काफी स्पेशल था। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना!'' इस पोस्ट के साथ ही अनुपम ने तारिक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
तारिक फतह के निधन की खबर उनकी बेटी नताशा ने शेयर की थी, जो खुद एक पत्रकार हैं। उन्होंने लिखा था, "पंजाब का शेर। हिंदुस्तान का बेटा। कनाडा का प्रेमी। सच बोलने वाला। न्याय के लिए लड़ने वाला। दलितों और शोषितों की आवाज। तारेक फतह ने बैटन पास कर दिया है ... उनकी क्रांति उनके जानने वाले और उनसे प्यार करने वाले सभी लोगों के साथ जारी रहेगी।" क्या आप हमारे साथ आएंगे? 1949-2023 "
Desiigner: फ्लाइट में रैपर डेसिग्नर ने अटेंडेंट के साथ सरेआम की गंदी हरकत, शर्मिंदगी के कारण दी अजीब सफाई
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार शिव शास्त्री बलबोआ में नजर आए थे। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही मेट्रो इन दिनों में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वह कंगना रणौत की इमरजेंसी और विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर में भी अहम भूमिका में हैं।
SRK-Aryan: विज्ञापन में SRK संग दिखा आर्यन खान का भी जलवा, डायरेक्शन के साथ स्क्रीन डेब्यू से लूटी महफिल