फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anna hazare not Invited to watch satyagraha

'सत्याग्रह' फिल्म से दूर किए गए अन्ना हजारे

Fri, 02 Aug 2013 12:45 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
anna hazare not Invited to watch satyagraha

जैसे-जैसे फिल्म 'सत्याग्रह' की रिलीज डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे इस फिल्म से अन्ना हजारे और उनकी टीम को दूर किया जा रहा है। अब खबर है कि इस फिल्म का प्रीमियर के लिए अन्ना को नहीं बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


फिल्मकार प्रकाश झा भले ही स्पष्ट रूप से कह रहे हों कि उनकी आगामी फिल्म सत्याग्रह का अन्ना हजारे या अरविंद केजरीवाल से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन टीम अन्ना यह मानने को तैयार नहीं है। इसी वजह से टीम अन्ना के लोगों ने प्रकाश झा से अनुरोध किया था कि वे सत्याग्रह के रिलीज होने से पहले इस फिल्म को देखना चाहेंगे।
विज्ञापन


प्रकाश झा ने साफ कह दिया है कि वे अपनी फिल्म रिलीज की तय तारीख से पहले किसी को भी नहीं दिखाएंगे। उनका कहना है कि 30 अगस्त को सत्याग्रह रिलीज की जा रही है, तब हर कोई इस दिन फिल्म देखने के लिए स्वतंत्र है। प्रकाश झा के अनुसार उनकी फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ जरूर है, लेकिन किसी आंदोलन या आंदोलनकर्ता से प्रेरित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह फिल्म बननी शुरु हुई थी तब प्रकाश झा यह बात कहते फिर रहे थे कि सत्याग्रह अन्ना हजारे और उनके आंदोलन से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed