फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anna Hazare creates problem for Censor Board!

फिल्म में अन्ना का नाम आने पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति

Wed, 01 Jun 2016 04:16 PM IST
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare creates problem for Censor Board!

जन लोकपाल आंदोलन को लेकर चर्चा में आए समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का कोई राजनैतिक कारण नहीं, बल्कि नसीरुद्दीन शाह की आने वाली फिल्म 'चार्ली के चक्कर में' है, जिस पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जाहिर की है।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म में अन्ना हजारे से जुड़े संदर्भ को हटाने के लिए कहा है। लेकिन फिल्म निर्माता यह मानने के लिए तैयार नहीं है। सेंसर बोर्ड के मुताबिक अन्ना हजारे का फिल्म में इस तरह प्रयोग नहीं किया जा सकता। जबकि फिल्म निर्माता करन अरोरा का कहना है कि उनकी फिल्म ड्रग्स के कारोबार और एडल्ट मामलों पर आधारित है। इसके लिए हमने पहले बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट की मांग की है। फिर इसमें कैसी आपत्ति?
विज्ञापन


निर्माता करन अरोरा ने कहा कि वह इस मसले को लेकर फिर से केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पास जाएंगे और अपना पक्ष रखकर अन्ना हजारे संदर्भ को फिल्म से न हटवाने के बारे में बात करेंगे। लेकिन खास बात यह हे कि फिल्म रिलीज को अब केवल एक सप्ताह बाकी हैं। ऐसे में नये सिरे से सेंसर प्रक्रिया पूरी करने में फिल्म समय पर रिलीज न हो पाने के भी आसार हैं। अगली स्लाइड में जानिए, क्या है वो अन्ना हजारे का मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों अन्ना हजारे का नाम फिल्म से हटवाना चाहता है बोर्ड

Anna Hazare creates problem for Censor Board!

सेंसर बोर्ड की एक्जामिन कमेटी ने फिल्म के एक संवाद से कुछ शब्द हटाने के लिए कहा है। इस संवाद में अन्ना हजारे का नाम आया है। संवाद कुछ इस तरह है, 'तुमको क्या जरूरत थी इतना सच बोलने की। क्या अन्ना हजारे ने तुमको कहा कि ये काम कर के आओ?' फिल्म निर्माताओं के मुताबिक इसमें अन्ना हजारे के अपमान करने का इरादा नहीं है, न ही फिल्म वहां अन्ना के अपमान जैसा कोई प्रसंग है। लेकिन सेंसर बोर्ड मानने को तैयार नहीं है।

इसके अलावा भी फिल्‍म में 10 से अधिक ऐसे शब्द है जिन्हें सेंसर बोर्ड म्यूट कराना चाहता है। साथ ही एक दृश्य में लड़की ड्रग लेते हुए दिखाया गया है। उसे भी सेंसर बोर्ड फिल्म से हटाने के लिए बोल रहा है। हालांकि सेंसर बोर्ड को फिल्म दिखाए गए लड़कों के ड्रग्स लेने के दृश्यों से कोई आपत्ति नहीं है।

निर्माता करन आरोरा बताते हैं कि अन्ना हजारे का नाम फिल्म के ऐसे हिस्से में जहां से उसे हटाने पर फिल्म प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि अन्ना का नाम हटा देने पर फिल्म में बचेगा ही क्या। हालांकि करन ये भी जोड़ा कि वह अपने बुरे दिनों के लिए तैयार हैं। वह सेंसर बोर्ड के पास फिर से सर्टिफिकेट के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed