फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ankita lokhande Look Viral From The Sets Of kangana ranaut Manikarnika

'मणिकर्णिका' के सेट से सामने आई अंकिता की तस्वीर, झलकारी बाई बन रणभूमि में देंगी लक्ष्मीबाई का साथ

Thu, 13 Dec 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ankita lokhande Look Viral From The Sets Of kangana ranaut Manikarnika
झलकारी बाई
अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अंकिता झलकारी बाई की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस बीच फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभा रहीं अंकिता की सेट से एक फोटो सामने आई है।
विज्ञापन


फोटो में झलकारी बाई बनीं अंकिता युद्ध के लिए तैयार दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में अंकिता घोड़े पर सवार दिखाई दे रही हैं। झलकारी बाई रानी लक्ष्मी बाई की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं। बाद में वो रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं। झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं और रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी भी मूर्तियां बनीं। जो फिल्म में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

Ankita lokhande Look Viral From The Sets Of kangana ranaut Manikarnika
झलकारी बाई
अभी कुछ दिनों पहले ही मणिकर्णिका का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आया। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया। 

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed