फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Starcast Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol autograph on Flight Video Viral on social media

Animal: 'एनिमल' के सितारों ने पूरी की फैन की ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 17 Dec 2023 12:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:34 PM IST
सार

तमाम विवादों के बावजूद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' ने अभी तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है।

विज्ञापन
Animal Starcast Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol autograph on Flight Video Viral on social media
एनिमल स्टारकास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'एनिमल' फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल की खुशी इन दिनों सांतवे आसमान पर है। इतना ही नहीं इस फिल्म छोटी सी भूमिका में नजर आईं तृप्ति डिमरी की भी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है।  सोशल मीडिया पर वे 'नेशनल क्रश' बुलाई जाने लगी हैं और अभिनेता 'बॉबी देओल', 'लॉर्ड बॉबी' के नाम से मशहूर हो गए हैं। हाल ही में एनिमल की पूरी स्टारकास्ट फ्लाइट से यात्रा कर रही थी। इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रहा है। आइए जानते हैं क्या ऐसा है उस वीडियो में...

विज्ञापन

फैन ने साझा किया वीडियो

'एनिमल' फिल्म की स्टारकास्ट की एक वीडियो एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर ने काले रंग की हूडी पहन रखी है और 'फ्लाइट अटेंडेंट' की शर्ट पर पीछे की तरफ से ऑटोग्राफ दे रहें हैं। वहीं, 'लॉर्ड बॉबी' के नाम से मशहूर अभिनेता बॉबी देओल अपनी फैन से कुछ बातें करते दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए फ्लाइट अटेंडेंट के कंधे पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। फ्लाइट में 'एनिमल' फिल्म की फीमेल लीड रश्मिका मंदाना भी मौजूद दिखीं। उन्होंने ने भी गीता के शर्ट की स्लीव्स पर ऑटोग्राफ दिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Gita chetri 🧿 (@gitachetri9)

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर कमाई कर रही एनिमल

लोगों को 'एनिमल' फिल्म के स्टार्स का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। बहुत से लोग इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि तमाम विवादों के बावजूद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' ने अभी तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed