फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Ranbir Kapoor Film Team Gives Shocking Reply To Swanand Kirkire Who Slammed Sandeep Reddy Vanga Movie

Animal: स्वानंद किरकिरे के वार पर 'एनिमल' ने किया पलटवार, फिल्म की टीम ने करारा जवाब देकर बंद कराया मुंह

Wed, 06 Dec 2023 11:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Dec 2023 11:03 PM IST
सार

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की जमकर आलोचना करने वाले स्वानंद किरकिरे का पोस्ट खूब वायरल हुआ था। हालांकि, 'एनिमल द मूवी: फिल्म' के आधिकारिक ट्विटर  हैंडल ने इसकी आलोचना करने वाले स्वानंद किरकिरे को करारा जवाब देते हुए उनके मुंह पर ताला लगाने का काम किया है।

विज्ञापन
Animal Ranbir Kapoor Film Team Gives Shocking Reply To Swanand Kirkire Who Slammed Sandeep Reddy Vanga Movie
स्वानंद किरकिरे-एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'एनिमल' के तूफान ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से बेहिसाब प्यार मिल रहा है। आलम यह है कि 'एनिमल' रणबीर कपूर के अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए एक हफ्ते से भी कम समय हुआ है और इसने कयामत ला रखी है। हालांकि, फिल्म को मिल रहे प्यार के साथ ही इसको बहुत से लोगों की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। वजह 'एनिमल' का डार्क कंटेंट है। 'एनिमल' की जमकर आलोचना करने वाले लोगों में मशहूर गीतकार स्वानंद किरकिरे का नाम भी शामिल है।  बीते दिनों उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जो खूब वायरल हुआ था। अब 'एनिमल' की टीम ने उन्हें करारा जवाब देते हुए सबकी बोलती बंद कर दी है।  

विज्ञापन

स्वानंद किरकिरे ने किया था वार
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की जमकर आलोचना करने वाले स्वानंद किरकिरे का पोस्ट खूब वायरल हुआ था। हालांकि, 'एनिमल द मूवी: फिल्म' के आधिकारिक ट्विटर  हैंडल ने इसकी आलोचना करने वाले स्वानंद किरकिरे को करारा जवाब देते हुए उनके मुंह पर ताला लगाने का काम किया है। गीतकार और पार्श्व गायक ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक्स पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने फिल्म के 'अल्फा मेल' डायलॉग की आलोचना की थी, जिसमें दावा किया गया था कि जो पुरुष 'अल्फा मटेरियल' नहीं होते हैं वे कवि बन जाते हैं और झूठे वादे करते हैं। गीतकार ने फिल्म में महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार पर भी आपत्ति जताई और कहा था, 'भारतीय सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को शर्मसार किया जा रहा है!'
विज्ञापन

KGF 3: प्रशांत नील ने 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट पर लगाई मुहर, सुपरस्टार यश की फिल्म की स्क्रिप्ट है तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


'एनिमल' की टीम ने किया पलटवार
अब 'एनिमल' के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक मीडिया रिपोर्ट की कटिंग की तस्वीर साझा की और स्वानंद किरकिरे के वार पर पलटवार किया। पोस्ट में टीम ने लिखा, 'अपने घुटनों को अपने पैर की अंगुलियों से आगे न गिरने दें या एक-दूसरे की ओर झुकने न दें। अच्छा संतुलन बनाए रखने के लिए पैरों को कंधे से अलग रखें यह आपके बैलेंस को सपोर्ट करेगा। इसके बाद अब अपने पैरों की उंगलियों पर धीरे से खड़े हो जाएं। हां... अब आपने बिल्कुल सही तरह से लैंड किया।' टीम द्वारा किए गए इस पोस्ट में स्वानंद किरकिरे को टैग भी किया गया है। इस जवाब ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। नेटिजन्स का मानना है कि इस जवाब के पीछे संदीप रेड्डी वांगा हैं। 



300 करोड़ के पार पहुंची 'एनिमल'
'एनिमल' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना सफर शुरू किया था। सिनेमाघरों में छह दिन के भीतर ही 'एनिमल' ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, शक्ति कूपर, प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
#AksSRK: पठान-जवान की सफलता पर एक यूजर ने की अपमानजनक टिप्पणी, शाहरुख ने बेहतरीन जवाब से कर दी बोलती बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed