फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor voice in the trailer of Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film PS-1 will release in 5 languages

PS-1: मणिरत्नम की पीएस-1 के लिए चार साल बाद साथ आए अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय, यहां देखिए फिल्म की पहली झलक

Wed, 07 Sep 2022 12:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 07 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

2018 में आई फिल्म 'फन्ने खां' के बाद एक बार फिर अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म पीएस-1 के लिए साथ आए हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor voice in the trailer of Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film PS-1 will release in 5 languages
ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म पीएस-1 यानी पोन्नियन सेल्वन-1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। देखते ही देखते इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर वायरल होने लगा है। जबदस्त ग्राफिक्स से भरपूर इस फिल्म में इस ऐश्वर्या राय एक बार फिर नंदिनी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। आदित्य करिकलान का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि विक्रम - वंथियाथेवन और कार्ती- कुंडवई के रोल में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

चार साल बाद फिर साथ आए अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय
इस फिल्म की खास बात यह है कि एक बार फिर पीएस-1 में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय साथ आने वाले हैं। इसकी पहली झलक फिल्म के हिंदी ट्रेलर में देखने को मिली है। जहां, ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म में अनिल कपूर की आवाज सुनाई दे रही है। बता दें कि अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'फन्ने खां' में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक फिल्म स्टार की भूमिका निभाई थी। अनिल और ऐश्वर्या ने इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'ताल' और 2000 की फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' में साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएगी फिल्म?
यह पीरियड फिल्म इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है। वहीं रवि वर्मन ने फिल्म के कैमरे का काम संभाला है। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया। इस फिल्म को दो भागों में बनाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed