{"_id":"d9f5e0218497283403d10ad9a5dde913","slug":"anil-kapoor-s-son-to-play-rakeysh-omprakash-mehra-s-mirza","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बाद अनिल कपूर का बेटा भी फिल्मों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के बाद अनिल कपूर का बेटा भी फिल्मों में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
अनिल कपूर का बेटा हर्षवर्द्घन फिल्मों में आने जा रहा है। हर्षवर्द्घन का बॉलीवुड डेब्यू राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जा साहिबा' से होगा। अभी हर्षवर्द्घन अनुराग कश्यप को उनकी नई फिल्म 'बांबे वेलवेट' में असिस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर फिल्मों में काफी समय से ऐक्टिंग कर रही है। अब बारी उनके बेटे हर्षवर्द्घन की है। पहले सुनने में आया था कि सलमान खान के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म से हर्षवर्द्घन अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। उनके अपोजिट कैटरीना कैफ की बहन होंगी। बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया था।
विज्ञापन
अब हर्षवर्द्घन को लांच करने की जिम्मेदारी राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ली है। राकेश ने 'भाग मिल्खा भाग' बनाने के बाद मिर्जा साहिबा फिल्म का एलान किया था। अब उन्होंने इस फिल्म के लीड रोल के लिए हर्षवर्द्घन का नाम तय किया है।
विज्ञापन