फिल्म ‘एनिमल’ से पहले रणबीर कपूर क्यों थे डिप्रेस्ड? अनिल कपूर ने सुनाया शूटिंग से जुड़ा अनसुना किस्सा
Anil Kapoor Motivated Ranbir Kapoor: अनिल कपूर ने फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के पिता का रोल किया था। एक हालिया इवेंट में अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले रणबीर काफी मायूस था। क्या थी, इसकी वजह जानिए?
विस्तार
अनिल कपूर पिछले दिनाें FICCI के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान ही उन्होंने फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग से पहले का एक किस्सा सुनाया। अनिल ने बताया कि जब रणबीर कपूर सेट पर आया तो काफी निराशा लग रहा था। बाद में अनिल कपूर ने अपनी बातों से रणबीर को मोटिवेट किया।
अनिल कपूर बोले- कल तक सब भूल जाएंगे
अनिल कपूर ने FICCI के इवेंट में कहा, ‘रणबीर कपूर ‘एनिमल’ की शूटिंग के आया। वह मुझसे बोला कि मैंने ‘शमशेरा’ जैसी बड़ी फ्लॉप फिल्म दी है, सब मुझे कैसे देख रहे हैं? इस पर मैंने उससे कहा कि कुछ नहीं है यार। कल तक सब भूल जाने वाले हैं। यह बातें तुम सोच रहे हो, कोई और इस बारे में नहीं सोच रहा है। इसके बाद हमने ‘एनिमल’ फिल्म से जुड़ा एक फोटोशूट किया।’
अनिल का मानना है कि सफलता हमारे हाथ में नहीं होती है
आगे अनिल कपूर कहते हैं, ‘सफलता और असफलता हमारे हाथ में नहीं होती है।हमें बस ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। आप देखिए ‘एनिमल’ फिल्म कितनी बड़ी हिट बनी। सब लोग ‘शमशेरा’ को भूल गए।’ अनिल कपूर ने पिछले 45 साल में काम करते हुए इसी बात को महत्व दिया है। वह बस ईमानदारी से अपना काम करते हैं।