फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor gave opinion on South Cinema vs Bollywood 35 years ago South films are made by intelligent people

Anil Kapoor: साउथ vs बॉलीवुड पर अनिल कपूर भी दे चुके बड़ा बयान, कहा था- बॉम्बे में ऐसे लोग हैं, जो साउथ को...

Sat, 24 Dec 2022 01:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 Dec 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor gave opinion on South Cinema vs Bollywood 35 years ago South films are made by intelligent people
अनिल कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड के एवर ग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज किया है। आज भी उनके फैंस उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते हैं। यही नहीं, अनिल कपूर के फैंस नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक फैले हुए हैं, जिसकी बड़ी वजह यह है कि अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंटस्ट्री से की थी। आज जब बॉलीवुड वर्सेज साउथ की बहस बहुत जोरों से चल रही है। अनिल ने 35 साल पहले 1987 में  एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की थी।

विज्ञापन

हाल ही में, अनिल कपूर ने एक डिस्कशन शो में हिस्सा लिया था। यहां साउथ बनाम बॉलीवुड पर चर्चा हुई। साथ ही, यह सवाल भी उठा कि जहां साउथ में एक्टर्स का स्टारडम अब भी बना हुआ है और उन्हें जैसे पूजा जाता है। बॉलीवुड में उस तरह का स्टारडम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इस सवाल के जवाब में अनिल ने कहा, 'आपको सच बताऊं तो, मैं इतनी गहराई से नहीं सोचता हूं। इस विषय पर बात करने के लिए मैं सही आदमी नहीं हूं।' अनिल के जवाब से वहां मौजूद सभी कलाकार हंस पड़े। 

Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

इस डिस्कशन के दौरान अनिल ने साउथ बनाम बॉलीवुड के विषय जरूर चुप्पी साध ली, लेकिन 35 साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था, 'बॉम्बे में ऐसे लोग हैं, जो साउथ की फिल्मों को कमतर समझते हैं, लेकिन एक तरह से आप कह सकते हैं कि साउथ की फिल्मों ने पूरे भारत में लोगों को एंटरटेन किया है। इन्हें भले क्रूड कहा जाता हो, लेकिन वे सबको पसंद आने वाली फिल्में होती हैं।'  

Tom Cruise-Nicole: रील लाइफ में पति-पत्नी बन टॉम और निकोल ने यूं बसाया घर, महज दो दिन में अलग किए अपने रास्ते

विज्ञापन

अनिल ने आगे कहा था, 'लोग भले ही साउथ की फिल्मों का मजाक बनाते हों, लेकिन इनका ऑडियंस बेस बहुत बड़ा होता है।' आज जिस तरह साउथ फिल्में देश भर में राज कर रही है, उसकी भविष्यवाणी सी करते हुए अनिल ने कहा था, 'साउथ की फिल्में इंटेलिजेंट लोग बनाते हैं। वे बेसिक फिल्में बनाते हैं, लेकिन ऐसी फिल्में होती हैं जो देश के अनपढ़ लोगों को भी समझ आती है। इस चर्चा में अनिल कपूर के अलावा आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव जैसे कलाकार थे। वहीं, साउथ इंडस्ट्री से ऋषभ शेट्टी और दुलकर सलमान भी शरीक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed