फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor completed 40 years in the film industry shared a short glimpse of First movie Woh Saat Din

Anil Kapoor: अनिल कपूर के हिंदी सिनेमा में 40 वर्ष पूरे, एक्टर ने वो सात दिन की क्लिप साझा कर लिखा इमोशनल नोट

Fri, 23 Jun 2023 08:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 23 Jun 2023 08:21 PM IST
सार

अनिल कपूर ने आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर  एक्टर ने खास पोस्ट के साथ भावुक करने वाला नोट भी लिखा है। 
 

विज्ञापन
Anil Kapoor completed 40 years in the film industry shared a short glimpse of First movie Woh Saat Din
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के झक्कास एक्टर अनिल कपूर 66 की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। अनिल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी यंग स्टार्स को टक्कर देते नजर आते हैं। वहीं, आज इस मंझे हुए कलाकार के इंडस्ट्री में 40 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास दिन पर अनिल ने अपनी जर्नी को एक पोस्ट के माध्यम से साझा किया है। साथ ही इमोशनल कैप्शन लिखकर फैंस का प्यार बटोर रहे हैं। 

विज्ञापन

अनिल कपूर के इंडस्ट्री में 40 वर्ष पूरे 

अनिल कपूर ने इंडस्ट्री में खुद के 40 वर्ष पूरे होने की खुशी को साझा करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया है। एक्टर ने अपनी पहली फिल्म 'वो सात दिन' (1983) की एक छोटी सी झलक साझा की है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। अनिल ने फिल्मों में पहला मौका देने के लिए अपने पिता सुरिंदर कपूर और भाई बोनी कपूर का आभार भी जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट के जरिए जताई खुशी 

अनिल कपूर ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'आज एक एक्टर और एक एंटरटेनर के तौर पर मुझे 40 वर्ष पूरे हो गए। दर्शकों, आपके द्वारा स्वीकार किए जाने, प्यार करने और आशीर्वाद दिए जाने के 40 साल। वे कहते हैं कि जब आप कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो आपको पसंद है, तो समय यूं ही बीत जाता है। कोई आश्चर्य नहीं कि चार दशक पलक झपकते ही लगने लगते हैं। यह वह जगह है जहां मैं हूं, यही वह है जो मुझे करना है, और यही वह है जो मुझे होना चाहिए।

Filmy Wrap: 'टाइगर 3' के लिए डबिंग कर रहे सलमान और नोरा का इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन

पिता-भाई को दिया खास धन्यवाद

अनिल कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इतने सारे लोगों ने मुझे जीवन में इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है, लेकिन मैं विशेष रूप से अपने भाई बोनी कपूर और मेरे पिता सुरिंदर कपूर को मुझ पर विश्वास करने और देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वो सात दिन में मुझे यह पहला मौका मिला। वहीं, एक न्यूकमर का वेलकम करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पद्मिनी कोल्हापुरे का भी सदैव आभारी हूं। नके स्टारडम ने मुझे उम्मीद से कहीं अधिक चमकाया। मैं आज जो कुछ भी हूं उसका श्रेय इन दिग्गजों और आप सभी से मुझे मिले प्यार और स्वीकृति को जाता है।'

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर-आलिया ने वसूली मोटी रकम, बाकी स्टार्स ने चार्ज की इतनी फीस

अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए मांगा फैंस का समर्थन

आखिर में, अनिल ने अपने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट, 'द नाइट मैनेजर 2' और 'एनिमल' में अपने दो विशेष अवतारों का वादा करते हुए लिखा, 'इन 40 वर्षों के पूरे होने के अवसर पर, मैं द नाइट मैनेजर पार्ट 2 और एनिमल के साथ दो बहुत ही खास अवतारों में आपके पास आ रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा की तरह मुझे प्यार देंगे और मेरा समर्थन करते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed