फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor calls Jeremy Renner the toughest Avenger as he makes first appearance on Jimmy Kimmel show

Anil Kapoor: हादसे के बाद जेरेमी रेनर की शानदार वापसी, अनिल ने अभिनेता को बताया 'टफेस्ट एवेंजर'

Tue, 11 Apr 2023 12:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Apr 2023 12:09 PM IST
सार

हाल ही में, सोशल मीडिया पर अनिल ने अपने परम मित्र जेरेमी रेनर के हिम्मत की दाद देते हुए उनकी तारीफ की है और उनके लिए एकदम सही चीयरलीडर की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Anil Kapoor calls Jeremy Renner the toughest Avenger as he makes first appearance on Jimmy Kimmel show
अनिल और जेरेमी - फोटो : social media

विस्तार

अनिल कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाते हैं। वह 66 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर अनिल ने अपने परम मित्र जेरेमी रेनर के हिम्मत की दाद देते हुए उनकी तारीफ की है और उनके लिए एकदम सही चीयरलीडर की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

अनिल कपूर ने रेनर की जमकर तारीफ की

जेरेमी रेनर ने अपने साथ हुए खतरनाक हादसे के बाद पहली बार किमेल के टॉक-शो में उपस्थिति दर्ज कराई है। अभिनेता अपने नए शो का इंतजार कर रहें हैं। वीडियो में जेरेमी जिमी किमेल के चैट के सेट पर पहुंचते हैं। इस क्लिप को अनिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और जेरेमी की बहादुरी और उनके जल्द रिकवरी की जमकर तारीफ भी की है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हादसे का हुए थे शिकार

गौरतलब है कि एक गंभीर हादसे के कारण काफी दिनों तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के बाद हॉलीवुड सुपरस्टार जेरेमी रेनर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करवाई हैं। चैट शो में किमेल ने रेनर को एवेंजर की उपाधि भी दी। इस दौरान किमेल ने मजाक में रेनर ने पूछा कि ‘क्या यह पब्लिसिटी स्टंट था?’ इसके जवाब में रेनर ने कहा, ‘बिल्कुल।’ किमेल ने फिर कहा कि अब तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि आखिर एवेंजर कौन है। यह बात अब सबको पता चल गई है। 

Zeeshan Khan: सोशल मीडिया पर जीशान को 'आतंकवादी' कहना ट्रोल्स को पड़ा भारी, एक्टर ने दिया मुहं तोड़ जवाब

विज्ञापन

चोट से उभर पाने में सफल रहे रेनर

 आपको बता दें कि एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर बीते साल दिसंबर में भयानक हादसे के शिकार हो गए थे। रेनर जनवरी में घर के पास बर्फ हटाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। जिससे उनके सीने में गंभीर चोटें आई थीं। लेकिन अस्पताल में एक लंबी सर्जरी के बाद रेनर इन चोटों से उभर पाने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed