फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   andhadhun producer Sanjay Routray have lots of offers from corporate companies and ott distributors

अंधाधुन के निर्माता राउतरे के पास ऑफर्स की बाढ़, कॉरपोरेट कंपनियों और ओटीटी संचालकों की उमड़ी भीड़

Fri, 13 Sep 2019 06:29 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Sep 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
andhadhun producer Sanjay Routray have lots of offers from corporate companies and ott distributors
Sanjay Routray - फोटो : Social Media
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म अंधाधुन बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी मैचबॉक्स पिक्चर्स की इन दिनों पांचों अंगुलिया घी में हैं। मैचबॉक्स पिक्चर्स के पास लीक से इतर फिल्में और वेब सीरीज बनाने के लगातार ऑफर आ रहे हैं और निर्माता संजय राउतरे अब इस बात पर अपनी टीम के साथ गहरा सोच विचार कर रहे हैं कि वह अपना अगला प्रोजेक्ट किसके साथ बनाएं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंधाधुन के निर्माता संजय राउतरे के दफ्तर में इन दिनों तमाम ओटीटी कंपनियों के प्रतिनिधि लगातार पहुंच रहे हैं। संजय का टीवी कमर्शियल्स बनाने में दबदबा रहा है और हाल ही उनकी कंपनी ने रणवीर सिंह को लेकर भी एक मेगा बजट कमर्शियल शूट किया है।
विज्ञापन


कार्यकारी निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले संजय की बतौर निर्माता अंधाधुन पहली फिल्म रही और इस फिल्म के निर्माण के दौरान उन्होंने इसकी कहानी के साथ कोई समझौता नहीं किया। फिल्म अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम राघवन पर फिल्म वितरित करने वाली कंपनी वॉयकॉम 18 का काफी दबाव रहा इसके तमाम सीन बदलने के लिए लेकिन संजय और श्रीराम आखिरी दम तक अपनी कहानी पर अड़े रहे और फिल्म वैसी ही रिलीज हुई जैसी ये दोनों चाहते थे। फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर इस फैसले को सही भी साबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म अंधाधुन को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद से निर्माता संजय राउतरे को तमाम कॉरपोरेट कंपनियां अपने साथ अगली फिल्म बनाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने साथ वेब सीरीज बनाने के लिए मिल रही हैं। लेकिन, संजय की शर्त एक ही है कि वह जो कुछ भी बनाएंगे उसमें आखिरी फैसला उनका और उनके निर्देशक का ही होगा।


संजय के दफ्तर में इन दिनों नई नई कहानियां सुनाने के लिए लेखकों का भी तांता लगा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि अगले प्रोजेक्ट्स के लिए संजय ने कुछ कहानियों को हरी झंडी दे भी दी है। और, जल्द ही इनके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed