Ishwar Bidri: ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘बॉर्डर’ फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘गुलामी’ से बतौर सिनेमैटोग्राफर अपना करियर शुरू करने वाले हिंदी फिल्म जगत के मशहूर तकनीशियन ईश्वर बिदरी का रविवार को कर्नाटक के बेलगाम में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। ईश्वर बिदरी के परिवार में उनकी पत्नी औऱ एक बेटा है। हिंदी सिनमा के नामचीन तकनीशियनों में शुमार होने वाले ईश्वर बिदरी ने अपने करियर में तमाम सुपरहिट फिल्मों की सिनेमैटोग्राफी की। उनकी फिल्मों में ‘गुलामी’ के अलावा ‘यतीम’, ‘बंटवारा’, ‘हथियार’, ‘वंश’, ‘अंगार’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘फर्ज’ और ‘अंदाज’ आदि फिल्में शामिल हैं। फिल्म निर्देशकों जे पी दत्ता और राज कुमार संतोषी के वह काफी खास थे।
जानकारी के मुताबिक 87 वर्षीय ईश्वर बिदरी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बेलगाम गए थे। वहां उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ा। रिश्तेदारों ने उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी काफी चर्चित रही थी। सलमान खान ने रविवार को ही अपना 55वां जन्मदिन मनाया।