Ananya Panday: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर नजर आएंगी अनन्या पांडे, इस वेब सीरीज से करेंगी डेब्यू
'दोस्ताना 2' का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डी'कुन्हा इस सीरीज को डायरेक्ट करेंगे। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने इसकी कहानी को लिखा है।
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में अनन्या एक फैशनिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस सीरीज में एक्ट्रेस एक धनी परिवार की सदस्य के रूप में नजर आएंगी जो एक सनसनीखेज घोटाले में फंस जाती हैं। इस घोटाले से निकलते समय वह खुद की पहचानने में कामयाब रहती हैं।
Malaika Arora: हैट लगाकर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो, रेड ड्रेस में लग रहीं कमाल
बताया जा रहा है कि 'दोस्ताना 2' का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डी'कुन्हा इस सीरीज को डायरेक्ट करेंगे। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने इस सीरीज को लिखा है। बता दें कि अनन्या पांडे ने जल्द ही हाल ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आ रही हैं। यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
Bigg Boss 16: 'साथ निभाया साथिया' फेम गौतम विज होंगे 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट! मेकर्स ने दिया हिंट
माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद एक्ट्रेस वेब सीरीज पर काम शुरू करेंगी। शो के 2023 की दूसरी छमाही में अमेजन प्राइम पर प्रीमियर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अनन्या पांडे का धर्मा प्रोडक्शंस के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह अब तक इस बैनर की तीन फिल्मों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, गहराइयां और लाइगर में नजर आई थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी किसी भी फिल्म कोई खास सफलता नहीं मिल सकी।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग्स की किरकिरी पर अयान मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से किया यह वादा