{"_id":"674a7ec84cee95fcab0c2fb8","slug":"ananya-pandey-did-not-watch-chunky-pandey-film-in-childhood-said-he-used-to-die-in-every-film-i-got-troubled-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या पांडे ने बचपन में नहीं देखी चंकी पांडे की फिल्म, बोलीं- 'वे हर कहानी में मर जाते थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने बचपन में नहीं देखी चंकी पांडे की फिल्म, बोलीं- 'वे हर कहानी में मर जाते थे'
Sat, 30 Nov 2024 08:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:27 AM IST
सार
अनन्या पांडे ने अपने बचपन की याद साझा की है। उन्होंने बताया कि वे बचपन में पिता चंकी पांडे की फिल्म नहीं देखती थीं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे-चंकी पांडे-भावना पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेत्री अनन्या पांडे को उनकी अदाकारी और खूबसूरत अंदाज के लिए जाना जाता है। अनन्या ने अपने बचपन की यादें साझा की हैं। उन्होंने अपने पापा चंकी पांडे की फिल्मों को लेकर इंटरव्यू में बात की। उन्होंने बताया कि जब वे छोटी थीं, बहुत कम ही अपने पापा की फिल्में देखती थीं। उन्होंने कहा कि उनके पापा चंकी पांडे का किरदार फिल्म में मर जाता था। इससे वे बहुत ज्यादा परेशान हो जाती थीं, जबकि उनके पापा उनके बगल में ही बैठते थे।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
पापा की फिल्में नहीं देखती अनन्या
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने कहा, वे अपने पापा चंकी पांडे की फिल्में नहीं देखती। अनन्या ने कहा कि वे अपने पापा की बहुत कम फिल्में देखती थीं क्योंकि उन्हें डर रहता था कि इसमें उनके पापा मर जाएंगे। अनन्या ने कहा कि जब वे छोटी थीं, उन्होंने डी कंपनी फिल्म देखी, इसमें उनके पापा को गोली मार दी गई थी और फिल्म में उनकी मौत हो गई थी।

अनन्या ने पापा के लिए कही ये बात
अनन्या पांडे ने इंटरव्यू में अपने पापा से कहा, मुझे लगा कि यह सब सच में हो रहा है, भले ही आप मेरे बगल में बैठे थे लेकिन मैं सदमे में थी, इसलिए मैंने पापा की बहुत सारी फिल्में नहीं देखीं क्योंकि मुझे लगा कि आप उन सभी में मर जाएंगे।" इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगता था और मैं फिल्म नहीं देखती थी।

फिल्म को लेकर बोले चंकी पांडे
चंकी पांडे ने उसी इंटरव्यू में साझा किया कि जब उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, तो उनकी फिल्मों में उनके किरदार अक्सर दुखद अंत पाते थे। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में याद किया कि उन्हें बताया गया था कि अगर वह फिल्म में नहीं मरते हैं, तो निर्माता को नुकसान होगा, इसलिए फिल्म की सफलता के लिए उनकी मृत्यु जरूरी थी।