फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday Ishaan Khatter return to Mumbai after New Year vacay in Ranthambore

Ananya Panday Ishaan Khatter: एयरपोर्ट पर ईशान खट्टर के साथ स्पॉट हुईं अनन्या पांडे, डेटिंग की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर!

Mon, 03 Jan 2022 07:39 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर ईशान खट्टर के साथ स्पॉट हुई हैं। दोनों को एक साथ देखकर फिर से उनके रिलेशनशिप की अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं।

विज्ञापन
Ananya Panday Ishaan Khatter return to Mumbai after New Year vacay in Ranthambore
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर ईशान खट्टर के साथ स्पॉट हुई हैं। दोनों को एक साथ देखकर फिर से उनके रिलेशनशिप की अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अनन्या पांडे सिंगल नहीं हैं। गौरतलब है कि  ईशान खट्टर और अनन्या पांडे हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने राजस्थान के रणथम्भौर गए थे। जहां से दोनों ही वापस लौट आये हैं।

विज्ञापन


अनन्या पांडे ने रणथम्भौर से कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए साझा की थी। न्यू ईयर के जश्न के लिए दोनों ने मुंबई से अलग-अलग उड़ान भरी थी। ऐसे में उस वक्त पता नहीं चल पाया था कि दोनों कहां गये हैं।लेकिन वेकेशन से दोनों साथ में वापस आते हुए स्पॉट किए गए। ऐसे में यह माना जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। यह भी संभव है कि दोनों ही कुछ वक्त बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



अनन्या पांडे को व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक बूट्स में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं, ईशान खट्टर विंटर आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने ही फेस पर मास्क लगा रहा था। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के बीच की नजदीकियां फिल्म ‘खाली पीली’ के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों के डेट की खबरें भी आईं थीं। अनन्या के बर्थडे पर ईशान खट्टर ने उनकी दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनके मालदीव वेकेशन की थीं।  इन तस्वीरों के साथ ईशान ने कैप्शन में लिखा था- हैप्पी केक डे। अनन्या पांडे ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। जल्द ही वह शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म लाइगर में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed