कजिन अलाना की प्रेग्नेंसी पर खुश हुईं अनन्या पांडे, फैमिली में आने वाला है नया मेहमान; वीडियो किया शेयर
Alanna Panday: इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है, जिसपर कजिन अनन्या पांडे ने भी खुशी जाहिर की है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
अलाना और उनके पति आइवर मैकक्रे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर के बाद पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।
अलाना ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
अलाना ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने बेटे रिवर के साथ गार्डन में वॉक करती नजर आती हैं। थोड़ी देर बाद उनके पति आइवर भी वहां आते हैं और तीनों साथ में एक प्यारा सा मोमेंट शेयर करते हैं।
वीडियो में अलाना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं, वहीं आइवर और रिवर उन्हें गले लगाते नजर आते हैं। वीडियो में उनके बेबी की सोनोग्राफी की झलक भी दिखाई गई है, जिस पर ‘कमिंग सून’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ अलाना ने कैप्शन में लिखा, ‘वन मोर टू लव।’
परिवार में खुशी का माहौल
इस खुशखबरी के बाद परिवार और दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। अलाना की मां ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ‘दूसरी बार दादी बन रही हूं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे।’
वहीं अनन्या पांडे ने भी अपनी कजिन की इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और दिल व नजर वाला इमोजी लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
- अलाना पांडे, चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस एक्सपर्ट डियान पांडे की बेटी हैं।
- वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
- अलाना 2024 में करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्राइब’ से स्क्रीन डेब्यू कर चुकी हैं।