फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anand Remake: bollywood legend Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan starrer film Anand to get a Remake

Anand Remake: फिर गूंजेगा बाबूमोशाय का नाम, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद का बनेगा रीमेक

Thu, 19 May 2022 11:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 19 May 2022 11:11 AM IST
सार

 हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद का रीमेक बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Anand Remake: bollywood legend Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan starrer film Anand to get a Remake
आनंद फिल्म का रीमेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

साल 1971 में आई मशहूर बॉलीवुड फिल्म आनंद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद का रीमेक बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

Anand Remake: bollywood legend Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan starrer film Anand to get a Remake
आनंद फिल्म का रीमेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खबरों की मानें तो फिल्म की रीमेक स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म के निर्देशक को लेकर किसी तरह का कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। समीर राज सिप्पी और विक्रम खाखर द्वारा निर्मित इस रीमेक फिल्म के बारे में अन्य विवरण अंडररैप हैं।  इस कल्ट क्लासिक फिल्म के रीमेक की खबर निश्चित रूप से लाखों दर्शकों के लिए एक खुशखबरी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anand Remake: bollywood legend Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan starrer film Anand to get a Remake
आनंद फिल्म - फोटो : Social Media

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म आनंद में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने कैंसर के एक मरीज का किरदार निभाया है, जो मुश्किलों के बावजूद हंस कर जिंदगी गुजारने में भरोसा करता है। वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म में एक डॉक्टर के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी है जो मौत के सामने होते हुए भी जिंदगी बड़ी ही खूबसूरती से जीता है।

विज्ञापन

Anand Remake: bollywood legend Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan starrer film Anand to get a Remake
फिल्म आनंद का एक सीन - फोटो : Twitter

इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। यह फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। दर्शकों की तरफ से भी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। ‘आनंद’ ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर 0.98 करोड़ का बिजनेस कर सभी को चौका दिया था। 

Koo App

OFFICIAL REMAKE OF ’ANAND’ ANNOUNCED... #Anand - one of the most iconic films starring #RajeshKhanna and #AmitabhBachchan, directed by #HrishikeshMukherjee - will be remade by the original producer - #NCSippy’s grandson #SameerRajSippy - along with producer #VikramKhakhar. While the film is in the scripting stages, the makers are yet to finalise the director and star cast. #Anand #AnandRemake

View attached media content

- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 19 May 2022

Anand Remake: bollywood legend Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan starrer film Anand to get a Remake
फिल्म आनंद का एक सीन - फोटो : Twitter

यह फिल्म के अपने बेहतरीन डायलॉग, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की बेमिसाल एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। इस फिल्म के सभी डायलॉग को गुलजार ने लिखे थे। ‘बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं।’ ‘मौत तो एक पल है..।’ ‘आनंद मरा नहीं, आनंद मरते नहीं।’ ‘ये भी तो नहीं कह सकता कि मेरी उम्र तुझे लग जाए।’ जैसे डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed