फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anand Bakshi GrandSon and Film Director Aditya Datt Exclusive Engagement Video

EXCLUSIVE VIDEO: आनंद बख्शी के नाती ने सगाई पर बजवाया था ये खास गीत, मुकेश की आवाज ने बांधा था समां

Wed, 22 Jul 2020 07:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Anand Bakshi GrandSon and Film Director Aditya Datt Exclusive Engagement Video
आदित्य दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने जमाने के मशहूर गायक रहे मुकेश का आज जन्मदिन है। मुकेश तो हमारे बीच अब नहीं हैं लेकिन उनकी यादें उनकी आवाज बनकर हमेशा हमारे बीच ही रहेंगी। वहीं हाल ही में मुकेश के साथी गीतकार आनंद बख्शी के नाती और फिल्म निर्देशक आदित्य दत्त की सगाई हुई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को देख पता चलता है कि नाती ने अपनी सगाई में नाना को अलग ही तरह से याद किया।

विज्ञापन


फिल्म निर्देशक आदित्य दत्त ने चांदनी से सगाई की है। इस सगाई समारोह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आदित्य चांदनी को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। वीडियो में सबसे खास बात है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक। दरअसल आदित्य ने चांदनी को प्रपोज करने के लिए जो गाना चुना है वो उनके नाना का ही गाना 'चांद सी महबूबा हो मेरी कब ऐसा मैंने सोचा था, हां तुम बिल्कुल वैसी हो जैसा मैंने सोचा था' है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


ये गाना फिल्म हिमालय की गोद का है। जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को आवाज गायक मुकेश ने दी थी। तो वहीं आनंद बख्शी ने इस गीत को लिखा भी था और संगीत भी दिया था। खास बात ये है कि बीते दिन ही फिल्म संगीत के दिग्गजों और हिंदी सिनेमा के प्रशंसकों ने मशहूर गीतकार आनंद बख्शी की जयंती मनाई। तो वहीं आज मुकेश की जयंती है।

पढ़ें: शाहरुख का अब तक इन कहानियों पर मचल चुका है दिल, जानिए किन- किन निर्देशकों को है उनकी कॉल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed