{"_id":"625ecfd8c4a1cc3ee331e94b","slug":"amul-celebrates-the-success-of-kgf-chapter-2-in-a-special-way-writes-yash-to-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: अमूल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की केजीएफ 2 की सफलता, लिखा- से यश टू इट!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: अमूल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की केजीएफ 2 की सफलता, लिखा- से यश टू इट!
Tue, 19 Apr 2022 08:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:37 PM IST
सार
केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीत रही है। इस कड़ी में अब अमूल का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
केजीएफ चैप्टर 2 जब से रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म में कन्नड़ स्टार यश के साथ-साथ प्रकाश राज, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे दिग्गज सितारे हैं। बता दें कि यह मूवी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगातार लोगों की तारीफ बटोर रही है। इस फिल्म की तारीफ करने और इसकी कामयाबी का जश्न मनाने वालों में अब अमूल का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, अमूल ने केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर नया पोस्टर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
550 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी फिल्म
गौर करने वाली बात यह है कि केजीएफ चैप्टर 2 लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। 14 अप्रैल को रिलीज होने के बाद महज पांच दिन में यह फिल्म 550 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। ऐसे में डेयरी ब्रांड अमूल भी इस फिल्म की सफलता का जश्न मना रहा है। अमूल के पोस्टर में कार्टून के रूप में यश को दिखाया गया है।
विज्ञापन
अमूल ने लिखी यह बात
अमूल के कार्टून पोस्टर में यश बटर लगी ब्रेड का एक टुकड़ा पकड़े नजर आते हैं, जिसे सोने की तरह दिखाया गया है। वहीं, बैकग्राउंड में मशीनरी आदि दिखाई गई हैं, जो फिल्म की थीम कोलार गोल्ड फील्ड्स से जुड़ा हुआ नजर आता है। अमूल ने अपने इस पोस्टर में टॉप पर लिखा है, 'कोलार में गोल्ड रखो।' वहीं, बॉटम में कंपनी ने क्रिएटिविटी के नए आयाम कायम करते हुए लिखा, 'अमूल, से यश टू इट...'
विज्ञापन
#Amul Topical: Period action blockbuster has massive box office success! pic.twitter.com/4SW2fHfAHZ
— Amul.coop (@Amul_Coop) April 19, 2022
लोगों को पसंद आया यह कार्टून
अमूल का यह कार्टून पोस्टर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के महज पांच घंटे में ही करीब 7800 लोगों ने इसे लाइक किया। कुछ यूजर्स इस पोस्टर को लेकर हंसी-मजाक करते हुए भी दिखे। एक यूजर ने इसे काफी अच्छा बताया तो दूसरे ने लिखा कि सलाम रॉकी भाई और कहा कि यह पोस्टर काफी कूल है। हालांकि, एक अन्य यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'ये कौन-सा रॉकी बना दिया।' इस पर किसी ने जवाब दिया, 'अमूल रॉकी...'
कई बार पोस्टर बना चुका है अमूल
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब अमूल ने फिल्म जगत से जुड़ी किसी चीज को लेकर पोस्टर बनाया होा। इससे पहले अमूल ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के दौरान 'पट मंगनी, भट्ट ब्याह' वाला पोस्टर बनाया था।