फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amrita Singh talking about her daughter says Sara is a born actor

सारा को पर्दे पर देखने के बाद अमृता सिंह ने की तारीफ, बोलीं- एक्टिंग उसके खून में है

Sat, 03 Nov 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Amrita Singh talking about her daughter says Sara is a born actor
sara ali khan, amrita singh - फोटो : instagram
हाल ही में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म का टीजर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। सारा को पहली बार बिग स्क्रीन पर देख फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ में शानदार एक्टिंग देख सारा की मां और सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह ने भी अपनी बेटी की जमकर तारीफ की है। अमृता सिंह ने कहा- मुझे खुशी है कि लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। मैं इस वक्त कैसा महसूस कर रही हूं ये मैं शायद बता भी नहीं सकती लेकिन एक मां होने के नाते मैं बेहद गर्व महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन


अमृता सिंह ने आगे कहा-मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं जब दुनिया में मैं सारा अली खान की मां के रूप में जानी जाऊं। अमृता ने कहा- सारा जन्म से ही एक्टर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेटी को एक्टिंग के लिए दी गई सलाह पर अमृता ने कहा कि उन्होंने सारा को केवल इतना कहा था कि वह मेहनत से काम करें। बेस्ट शॉट्स दें और हमेशा विनम्र रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed