फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amol Palekar Birthday: Rajnigandha Chhoti Si Baat and Chitchor Movies fame Actor Career movies and Life Story

Amol Palekar: हिंदी सिनेमा का इकलौता हीरो, जिसने तीन बैक टू बैक सिल्वर जुबली फिल्मों की हैट्रिक से डेब्यू किया

Sun, 24 Nov 2024 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

Amol Palekar Birthday: अभिनेता अमोल पालेकर आज रविवार 24 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमोल ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू के साथ ही तहलका मचा दिया था। 

विज्ञापन
Amol Palekar Birthday: Rajnigandha Chhoti Si Baat and Chitchor Movies fame Actor Career movies and Life Story
अमोल पालेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अमोल पालेकर का जन्म 24 नवंबर 1944 को मुंबई में हुआ। अपने संजीदा अभिनय के अलावा कॉमेडी के जरिए दर्शकों को हंसाने में भी खूब कामयाब रहे। अमोल पालेकर ने मराठी सिनेमा में अपने अभिनय का खूब जलवा बिखेरा और इसके बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखे। हिंदी सिनेमा में इनका डेब्यू इतना धमाकेदार रहा कि इन्होंने डेब्यू के साथ ही एक के बाद एक तीन सिल्वर जुबली हिट फिल्में दे डालीं। अमोल पालेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे इकलौते एक्टर हैं, जिनकी लगातार तीन फिल्मों ने सिल्वर जुबली मनाई। पहली फिल्म 'रजनीगंधा' के बाद 'छोटी सी बात' और 'चितचोर' इस लिस्ट में हैं।

विज्ञापन

Amol Palekar Birthday: Rajnigandha Chhoti Si Baat and Chitchor Movies fame Actor Career movies and Life Story
रजनीगंधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल 'रजनीगंधा' को पूरे हुए 50 साल
फिल्म 'रजनीगंधा' की रिलीज को इस साल 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसकी महक भी खूब बिखरी। यह फिल्म मन्नू भंडारी की कहानी 'सच यही है' पर बनाई गई थी। इसी फिल्म के जरिए अमोल पालेकर ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रही और सिनेमाघरों में फिल्म ने सिल्वर जुबली मनाई थी।  'रजनीगंधा' वर्ष 1974 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में शामिल है। वर्ष 1975 में 'रजनीगंधा' को बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर मिला था। यह फिल्म सिर्फ अमोल ही नहीं, बल्कि विद्या सिन्हा की भी पहली हिंदी फिल्म थी।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बताया कैसा है पिता और पत्नी के साथ संबंध, जानें असहमतियों पर क्या बोले अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

Amol Palekar Birthday: Rajnigandha Chhoti Si Baat and Chitchor Movies fame Actor Career movies and Life Story
छोटी सी बात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटी सी बात
यह अमोल की दूसरी हिंदी फिल्म है। साल 1976 में आई फिल्म छोटी सी बात एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन बासु चटर्जी ने किया। 1970 के दशक की सर्वश्रेष्ठ हिंदी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली यह फिल्म हाइपरकंजेशन से पहले मुंबई पर अपने अनोखे अंदाज के लिए एक पसंदीदा फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में भी अमोल पालेकर की जोड़ी 'रजनीगंधा' की सह-कलाकार विद्या सिन्हा के साथ जमी। इसके अलावा अशोक कुमार और असरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। यह फिल्म 1960 की ब्रिटिश फिल्म स्कूल फॉर स्काउंड्रल्स की रीमेक है। 
Actors Divorce 2024: साल 2024 में हुआ इन सितारों का तलाक, फैसले से आज भी प्रशंसक हैं हैरान

विज्ञापन

Amol Palekar Birthday: Rajnigandha Chhoti Si Baat and Chitchor Movies fame Actor Career movies and Life Story
चितचोर - फोटो : सोशल मीडिया

चितचोर
फिल्म 'चितचोर' साल 1976 में रिलीज हुई। अमोल की इस तीसरी हिंदी फिल्म का निर्देशन भी बासु चटर्जी ने किया और फिर वही सफलता दोहराई। यह फिल्म सुबोध घोष की एक बंगाली कहानी, चितचोर पर आधारित है। इसमें जरीना वहाब, ए के हंगल, विजयेन्द्र घटगे और दीना पाठक जैसे कलाकार भी नजर आए। यह फिल्म भी सिल्वर जुबली हिट साबित हुई। फिल्मों में अभिय के साथ-साथ अमोल पालेकर निर्देशन में भी अपना सिक्का जमा चुके हैं।
Bollywood Celebs: सौतेली मां के साथ बेहद खूबसूरत है इन सितारों का रिश्ता, हर मामले में करते हैं सलाह-मशविरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed