फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh to get special gift from aish abhishek

अमिताभ को खास तोहफा देंगे ऐश-अभिषेक

Mon, 01 Oct 2012 12:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Oct 2012 12:54 PM IST
विज्ञापन
amitabh to get special gift from aish abhishek

आगामी 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। यह बर्थ डे बिग बी के प्रशंसकों के लिए जितना खास हैं उतना ही उनके परिवार वालों के लिए भी हैं। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की तैयारियां उनके घर शुरु हो गयी है।

विज्ञापन


ऐश और अभिषेक फिलहाल टोरंटो में हैं। अभिषेक वहां अपनी फिल्म 'धूम थ्री' की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन अमिताभ के जन्मदिन तक वे दोनों भी अपनी बेटी अराध्या के साथ घर पर ही मौजूद होंगे। खबरों की मानें तो उन्होंने अमिताभ के लिए एक गिफ्ट भी बुक कर लिया है। जी हां, अमिताभ बच्चन गाड़ियों के शौकीन हैं।
विज्ञापन


यह बात सर्वविदित है सो इस बार ऐश और अभिषेक ने उन्हें एक महंगी और लग्जीरियस गाड़ी देने का फैसला किया है। गिफ्ट का जिम्मा अगर बेटे-बहू ने उठाया है तो पार्टी से जुड़ी सारी तैयारियां जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा कर रही हैं। अमिताभ बच्चन हमेशा से अपने से जुड़े खास दिनों को अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ मानना पसंद करते हैं सो इस बार भी यही होगा। कुल मिलाकर इस बार अमिताभ के बंगले पर सालगिरह की धूम मचने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed