फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan was helped by shivsena bal thackeray

ठाकरे की मदद से अस्पताल पहुंचे थे बिग बी, इस वजह से बने थे पारिवारिक रिश्ते

Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan was helped by shivsena bal thackeray
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन के पास कहने को इतना कुछ होता है कि उनकी यादें भी कभी-कभी श्रोताओं को भी विस्मित कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जहां वह शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के साथ अपनी तस्वीरें देख भावुक हो गए। अमिताभ बच्चन ठाकरे परिवार की बहू स्मिता ठाकरे के ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बच्चन ने बताया, ‘ठाकरे परिवार के साथ मेरा पारिवारिक संबंध रहा है। बाला साहब के परिवार के साथ हम सब भी एक परिवार की तरह ही रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

amitabh bachchan was helped by shivsena bal thackeray
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया और मेरा जब विवाह हुआ तब बाला साहब ने मुझे बुलाया। मैं उनसे मिलने पहुंचा तो वह बोले तुमने अब विवाह कर लिया है तो अपनी पत्नी को लेकर घर आओ। मैं उनके घर गया और आई ने जिस तरह अपने घर में जया का स्वागत किया वह बिलकुल ऐसा था कि उनकी खुद की बहू घर आई हो। तभी से हमारा ठाकरे परिवार के साथ पारिवारिक संबंध बना रहा। उनका स्नेह, आदर, प्यार और उनकी देख रेख की कमी मुझे हमेशा याद रहती है। जब भी मेरे जीवन में कोई ऐसी घड़ी आई जब हमें उनसे थोड़ी सी प्रेरणा लेनी हो तो हम उनके पास पहुंच जाते थे और वह हमारा हाथ पकड़कर हमें मार्गदर्शन देते थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

amitabh bachchan was helped by shivsena bal thackeray
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे की इस तरह प्रशंसा की है। बिग बी ने अपनी जान बचाने का श्रेय भी बाल ठाकरे को ही दिया है। फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बैंगलोर से बंबई लाया गया तो उस वक्त जमकर बारिश हो रही थी। अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा था तो शिव सेना के बाल ठाकरे ने जया बच्चन के एक फोन पर तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed