{"_id":"842d619a-bf95-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-too-awaiting-aishwarya-in-cannes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अमिताभ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान फिल्म फेस्टिवल शुरु हो चुका है। अमिताभ बच्चन ने इस फेस्टिवल की औपचारिक शुरुआत भी कर दी है। लेकिन अमिताभ का मन वहां नहीं लग रहा है। वह अपनी बहू ऐश्वर्या और पोती अराध्या का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे कि कान फिल्मोत्सव में इस बार ऐश्वर्य राय बच्चन का आगमन होगा या नहीं। लेकिन खुद ऐश के ससुर अमिताभ बच्चन ने इस खबर की पुष्टि की है कि ऐश कान का हिस्सा बनेंगी और इस बार वह अपनी बेटी आराध्या को लेकर कान आएंगी।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने कान फिल्म महोत्सव के अनुभव शेयर करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा भी था कि अब मुझे अपनी बहू और पोती का इंतजार है। और वह उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, ऐश इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि वे अपनी बेटी आराध्या को हमेशा अपने साथ रखें। वे कहीं भी टूर पर भी जाती हैं तो बेटी को छोड़ कर नहीं जातीं हैं। ऐश पहले कान आयेंगी। फिर वे लंदन जायेंगे और वहां से वे वापस मुंबई आयेंगे।
अमिताभ लंदन अपनी बेटी श्वेता नंदा की सास से मिलने जा रहे हैं, जो काफी समय से बीमार हैं और वही अस्पताल में भर्ती हैं।