{"_id":"3a6260e6-b7b2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-to-buy-a-flat-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में बसने की तैयारी में हैं अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ससुराल में बसने की तैयारी में हैं अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 08 May 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल अमिताभ बच्चन की ससुराल है। जब भी मौका मिलता है वह अपनी ससुराल पहुंच जाते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि वह भोपाल में नियमित रूप से रहना चाहते हैं। इसके लिए वह भोपाल में घर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
भोपाल शहर से महानायक अमिताभ बच्चन का संबंध पुराना है। उनकी पत्नी जया की मां इंदिरा यही रहती हैं। अब सुनने में आ रहा है कि अमिताभ बच्चन यहां एक फ्लैट खरीदकर यहां बसने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से प्रकाश झा की फिल्मों की शूटिंग की वजह से बिग बी लगातार भोपाल जा रहे हैं। उन्हें यहां की आबोहवा कुछ ज्यादा ही रास आने लगी है। जिस वजह से वह एक बड़े से आशियाने की तलाश में अब है।
विज्ञापन
इन दिनों वह फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं। शूटिंग से उन्हें जैसे ही फुरसत मिलती है वैसे ही वह प्रॉपटी देखने निकल जाते हैं। अब इसका सीधा और साफ मतलब यही है कि वह भोपाल में बसने का मन बना चुके हैं।