फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan show Kali Awaaz was in its category at this number and Chanakya Niti was the most liked by the listeners of Hindi

Podcast: हिंदी श्रोताओं को सबसे ज्यादा पसंद आई चाणक्य नीति, बिग बी का शो काली आवाजें अपनी कैटेगरी में रहा इस नंबर पर

Mon, 17 Jan 2022 06:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Jan 2022 06:23 PM IST
सार

अमेजन की पॉडकास्ट सेवा ऑडिबल के नए नतीजे सामने आए हैं और ये नतीजे चौंकाने वाले हैं। हिंदी दर्शकों ने चाणक्य नीति को काफी पसंद किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan show Kali Awaaz was in its category at this number and Chanakya Niti was the most liked by the listeners of Hindi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो पर फिल्मों और वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग करने वाली अमेरिकी कंपनी अमेजन की पॉडकास्ट सेवा ऑडिबल के बीते साल के आए नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहने वाली प्रियंका चोपड़ा की यादों के संकलन ‘अनफिनिश्ड’ को दुनिया भर के लोगों ने सबसे ज्यादा सुना। लेकिन, सबसे दिलचस्प आंकड़े ऑडिबल ने पेश किए हैं हिंदी श्रोताओं की पसंद के। अमिताभ बच्चन की आवाज धीरे धीरे अपना आकर्षण खो रही है। उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया इस प्लेटफॉर्म का वीआईपी शो श्रोताओं की संख्या के मामले में नीचे से बस एक पायदान भर ऊपर बचा है। पता ये भी चला कि हिंदी के जो चीज सबसे ज्यादा सुनना पसंद करते हैं, वह है चाणक्य नीति।

विज्ञापन

 
अब जबकि गांव देहात के इंटरनेट उपभोक्ताओं को ये पता चल चुका है कि डिजिटल दुनिया में फ्री कुछ भी नहीं है। फ्री की सेवा देने वाला भी उनका इंटरनेट का डाटा तो खर्च करवा ही रहा होता है साथ ही वह उसका निजी डाटा भी अपने पास इकट्ठा कर रहा होता है। इंटरनेट के किसी भी प्लेटफॉर्म पर बिताया गया समय भी सेवा प्रदाता कंपनी के लिए किसी करेंसी से कम नहीं होता। बीते साल यानी 2021 के ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ऑडीबल के आंकड़े इस दिशा में काफी चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan show Kali Awaaz was in its category at this number and Chanakya Niti was the most liked by the listeners of Hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल रिलीज हुईं ऑडियो बुक्स में से प्रियंका चोपड़ा जोन की यादों की ऑडियो बुक अनफिनिश्ड को भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा चलाकर देखा। ऑडिबल ने यहां बहुत चालाकी से ‘मोस्ट प्लेड’ शब्दांश का प्रयोग किया है। इसे कितने मिनट तक ऑडिबल के ग्राहकों ने सुना, इसका आंकड़ा कंपनी ने नहीं दिया है। हालांकि साल की सबसे ज्यादा सुनी गईं ऑडियोबुक्स में जेम्स क्लीयर की एटॉमिक हिट्स नंबर एक पर रही। सबसे ज्यादा सुनी गईं ऑडियो बुक्स में भारतीय मूल के लोगों में गौर गोपाल दास की लाइफ्स अमेजिंग सीक्रेट्स नंबर छह पर और रॉबिन शर्मा की एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडरशिप नंबर 10 पर रही।
 
सीधे ऑडिबल के लिए बने ओरीजनल्स में ऋजुता दिवाकर का शो सीक्रेट्स ऑफ गुड हेल्थ नंबर वन पर रहा। भारतीय लेखकों के अन्य ओरीजनल्स में आनंद नीलकंठन कीसीरीज मैनी रामायन्स मैनी लेसन्स नंबर पांच पर, आशीष बगरेचा का शो कोशिश एक बेहतर जिंदगी की नंबर आठ पर और बालाजी का शो दरमियां नंबर 10 पर रहा। हालांकि मुफ्त में ऑडिबल सुनने वालों की लिस्ट में आशीष बगरेचा का शो नंबर एक पर और बालाजी का शो नंबर दो पर रहा।
 
मुफ्त में पॉडकास्ट सुनने वालों ने बीते साल अमिताभ बच्चन की आवाज को खास तवज्जो ऑडिबल पर नहीं दी। उनका शो काली आवाजें इस सूची में नंबर नौ पर रहा है। नीलेश मिसरा का शो भूत काल ऑडिबल के मुफ्त शोज में नंबर चार पर है। देवदत्त पटनायक का शो सुनो महाभारत देवदत्त पटनायक के साथ इस लिस्ट में नंबर तीन पर है। ऑडिबल ने हिंदी में सबसे ज्यादा सुने गए 10 शोज की सूची भी जाहिरकी है जिसमें चाणक्य नीति पहले नंबर पर है। प्रेमचंद का उपन्यास गोदान भी इस सूची में जगह बनाने में सफर रहा और वह नंबर आठ पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed