फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan share video on social media tell difference about arrogance and Self confidence goes viral

Amitabh Bachchan: अमिताभ ने बताया अहंकार-आत्मविश्वास के बीच का फर्क, बोले- एक की गूंज सफलता, दूसरे की विनाश..

Wed, 12 Mar 2025 05:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 12 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भला कौन नहीं जानता है। उन्हें लोग अक्सर प्यार से "शहंशाह" और "बिग बी" जैसे नामों से बुलाते हैं। आज अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आत्मविश्वास और अहंकार के बीच का फर्क बताते नजर आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan share video on social media tell difference about arrogance and Self confidence goes viral
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

अमिताभ बच्चन की गहरी आवाज, लंबी कद-काठी और उनका दमदार अभिनय की अनूठी शैली ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाया। "शोले", "दीवार", "डॉन", "काला पत्थर" और "मुकद्दर का सिकंदर" जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज अमिताभ ने सोशल मीडिया के जरिए आत्मविश्वास और अहंकार के बीच का फर्क बताया।
विज्ञापन

 

अमिताभ का इंस्टाग्राम पोस्ट
अमिताभ ने अपनी पोस्ट के इस वीडियो को शेयर किया है। दरअसल, यह वीडियो उनके किसी शो के दौरान का लग रहा है। इस वीडियो के साथ अमिताभ ने कैप्शन दिया, 'आदर, स्नेह और अभिनंदन'। इस पोस्ट के जरिए अमिताभ ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अहंकार और आत्मविश्वास के बीच का अंतर समझाते नजर आ रहे हैं, जो अब प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने समझाया अहंकार और आत्मविश्वास में फर्क
अमिताभ ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें वह आत्मविश्वास और अहंकार की परिभाषा समझाते नजर आए। इस वीडियो में अमिताभ बोलते नजर आ रहे है, ''अहंकार और आत्मविश्वास एक ही परिवार के दो सदस्य हैं, दोनों में बस कुछ ही अंतर है। आत्मविश्वास कहता है मैं अच्छा हूं लेकिन अहंकार कहता है सिर्फ मैं ही अच्छा हूं। आत्मविश्वास कहता है मैं हार नहीं सकता, अहंकार कहता है मुझे कोई हरा नहीं सकता। आत्मविश्वास कहता है मैं हर मुकाबले के लिए तैयार हूं, अहंकार कहता है मेरा कोई मुकाबला ही नहीं है। कहते दोनों ही हैं करके दिखाते भी दोनों ही हैं फर्क केवल इतना है की आत्मविश्वास की गूंज सफलता तक जाती है और अहंकार की गूंज विनाश तक।''
विज्ञापन

अमिताभ का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और प्रभास ने अहम भूमिका निभाई थी। कल्कि 2898 एडी का दूसरा भाग भी आएगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। प्रशंसकों को बिग बी की कल्कि 2 का बेसब्री से इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed