{"_id":"68669dd61c68a7a10b005cda","slug":"amitabh-bachchan-share-pic-says-i-work-on-this-years-season-the-first-broadcast-happened-the-life-of-kbc-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी शानदार तस्वीर, शो के 25 साल पूरे होने पर KBC के सफर को किया याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी शानदार तस्वीर, शो के 25 साल पूरे होने पर KBC के सफर को किया याद
Thu, 03 Jul 2025 08:43 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:43 PM IST
सार
KBC: अमिताभ बच्चन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही बिग बी ने KBC के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस पोस्ट के साथ बिग बी ने शो को लेकर एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विस्तार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने दर्शकों के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो 'केबीसी' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया और शो को लेकर एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने आज अपने केबीसी के 25 साल पूरे होने के सफर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास और शानदार तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'आज 3 जुलाई 2025 को, जब मैं इस साल के KBC सीजन की तैयारी कर रहा था, मुझे KBC टीम ने बताया - 3 जुलाई 2000 को KBC का पहला प्रसारण हुआ था...25 साल, KBC का जीवन।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलेब्स के कमेंट्स
अमिताभ बच्चन की इस शानदार पोस्ट पर कई सेलेब्स ने जमकर कमेंट किए। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, 'क्या विरासत है सर...अद्वितीय', रोनित रॉय ने लिखा, 'वाह! इस उपलब्धि की ऊंचाई को शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। बधाई हो सर', सौरभ अहेर ने लिखा, 'महानायक।'

फैंस के कमेंट्स
एक फैन ने लिखा, 'कौन बनेगा करोड़पति के 25 शानदार साल! 3 जुलाई 2000 से लेकर आज तक, आपने सिर्फ एक शो होस्ट ही नहीं किया है, बल्कि आपने दुनिया भर में लाखों दिलों को छुआ है। ज्ञान को उत्सव बनाने के लिए आपका धन्यवाद मिस्टर बच्चन।', एक और फैन ने लिखा, ' एक पीढ़ी... जादू अभी भी जारी है.. अजेय बच्चन।', एक और फैन ने लिखा, 'केबीसी मतलब अमिताभ बच्चन', एक और फैन ने लिखा, '25 साल! यह बहुत है।'
यह भी पढ़ें: Coolie: निर्माताओं ने शेयर किया कुली से आमिर खान का कूल लुक, दाहा के किरदार से जीतेंगे दिल