फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Says He Cant Sleep At Night Because Of Work Commitment

अमिताभ बच्चन को क्यों नहीं आ रही नींद? ब्लॉग पर किया शेयर; लिखा- ‘देर रात तक जागना पड़ता है’

Tue, 12 May 2026 09:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 09:44 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग पर अपनी जिंदगी और अनुभवों को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने लिखा कि उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Says He Cant Sleep At Night Because Of Work Commitment
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार काम में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, इसी व्यस्तता के चलते उन्हें हाल के दिनों में ठीक से नींद नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें रोज कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की सलाह दी है, लेकिन काम की वजह से यह हो नहीं पा रहा है और कई बार उन्हें देर रात तक जागना पड़ता है।

विज्ञापन

काम ज्यादा जरूरी है
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘नींद नहीं आती क्योंकि काम ज्यादा जरूरी हो जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि 7 घंटे की नींद जरूरी है, क्योंकि उसी से शरीर ठीक होता है, लेकिन फिर क्या करें?’

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Says He Cant Sleep At Night Because Of Work Commitment
अमिताभ बच्चन - फोटो : X

ये चीज देती है अमिताभ को सुकून
इस बीच बिग बी ने यह भी बताया कि देर रात काम करते समय म्यूजिक उन्हें बहुत सुकून देता है। उन्होंने लिखा कि हल्का और शांत म्यूजिक, खासकर गिटार और सितार की धुनें, उन्हें ‘मेंटल पीस’ देती हैं।

ये भी पढ़ें- CM बनने के बाद विजय का पहला बड़ा फैसला, बंद की 717 शराब दुकानें; कमल हासन ने पोस्ट कर की जमकर तारीफ

उन्होंने कहा, ‘जब मैं काम कर रहा होता हूं, तो ब्लॉग से जुड़ा रहता हूं, लेकिन रात की खामोशी में म्यूजिक एक अलग ही सुकून देता है। यह दिल को शांति देता है।’

म्यूजिक आत्मा को जोड़ने वाला एक धागा है
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि म्यूजिक इंसान की आत्मा को जोड़ने वाला एक धागा है। यह बिना दिखे भी महसूस होता है और मन को गहरी शांति देता है। उनके मुताबिक, संगीत के सात सुर पूरी दुनिया को जोड़ते हैं और यह हर इंसान के लिए एक जैसी भावना लेकर आता है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Says He Cant Sleep At Night Because Of Work Commitment
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed