फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan & Rishi Kapoor Looks Unrecognizable In Film '102 Not Out'

भाइयों के बाद बाप-बेटे के लुक में दिखे अमिताभ और ऋषि

Fri, 19 May 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 19 May 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan & Rishi Kapoor Looks Unrecognizable In Film '102 Not Out'
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर लगभग तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर साथ देने वाले हैं। दोनों फिल्म '102 नॉट आउट' में दिखाई देंगे जिसमें दोनों ने बाप-बेटे की भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आर्दश ने फिल्म से दोनों की तस्वीर ट्वीट की। इस फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के बाप और ऋषि ने उनके 75 साल के बेटे का रोल निभाया है। अमिताभ और ऋषि दोनों को पहचानना मुश्किल है। अमिताभ पहले भी 'पा' फिल्म में अपना लुक एकदम बदल चुके हैं। वहीं ऋषि कपूर भी पिछले साल आई फिल्म 'कपूर एंड संस' में एक बुजुर्ग दादा का रोल निभा चुके हैं।
विज्ञापन

 


'102 नॉट आउट' फिल्म इसी नाम के गुजराती नाटक पर बेस्ड है जिसकी पटकथा लेखन और निर्देशन सौम्या जोशी ने किया है। सौम्या ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगी। फिल्म को उमेश शुक्ला डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले 'ओएमजी- ओह माय गॉड' और 'ऑल इज वेल' का निर्देशन कर चुके हैं। ये फिल्म 102 के बाप दत्तात्रेय वखारिया और उसके 75 साल के बेटे बाबु की कहानी है। बाप जहां 102 साल की उम्र में भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ता वहीं उसका बेटा ठीक उससे उलट है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। ये रोल परेश रावल करने वाले थे लेकिन अपने राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण वह ये फिल्म नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed