फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan, rekha

तारीख की वजह से रेखा और अमिताभ का रोमांस नहीं

Sat, 16 Nov 2013 07:35 AM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Sat, 16 Nov 2013 07:35 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan, rekha

अमिताभ बच्चन और रेखा दोनों ही अब एक बार फिर रोमांस करना चाह रहे हैं। लेकिन इसमें एक बड़ी बाधा आ रही है।

विज्ञापन


ऐसा कोई फिल्मी दीवाना नहीं होगा, जो सुपर सितारे अमिताभ बच्चन और चिरयुवा रेखा को एक बार फिर पर्दे पर साथ नहीं देखना चाहेगा। पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरें हैं कि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला दोनों को एक साथ पर्दे पर लाने की कोशिशों में लगे हैं।

नाडियाडवाला इन्हें अपनी फिल्म ‘वेलकम बैक’ में लाना चाहते हैं। यह फिल्म 2007 में आई ‘वेलकम’ का सीक्वल होगी। लेकिन ऐसा लगता है कि नाडियाडवाला की कोशिशें रंग नहीं लाने वालीं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ ने फिल्म के लिए हां कह दी हैं, लेकिन रेखा के पास निर्माता द्वारा मांगी जा रही तारीखें नहीं हैं। अमिताभ ‘वेलकम’ में फिरोज खान द्वारा निभाए किरदार को आगे सीक्वल में बढ़ाएंगे। जबकि रेखा को एक फैशन-मलिका की भूमिका मिलने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेखा भी फिल्म में काम करना चाहती हैं लेकिन समस्या यह है कि जिन तारीखों में ‘वेलकम बैक’ शूट होनी है, उन दिनों में वह इंद्र कुमार की फिल्म ‘सुपर नानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।


सूत्रों के मुताबिक ‘वेलकम बैक’ की शूटिंग इस साल नवंबर-दिसंबर में होनी है, जबकि रेखा इन्हीं दिनों में सुपर नानी बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ‘वेलकम बैक’ मेंअमिताभ-रेखा के कुछ दृश्य भी साथ रखे गए हैं, जिनके लिए दोनों तैयार हैं। परंतु रेखा की तारीखों की समस्या के कारण लगता है कि फिल्म प्रेमियों की इच्छा फिलहाल पूरी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed