{"_id":"6498fd8f69e5496cac0c7483","slug":"amitabh-bachchan-project-k-actor-big-b-join-hands-with-generative-ai-artificial-intelligence-firm-ikonz-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ ने AI कंपनी से मिलाया हाथ, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मनोरंजन करेंगे Big B","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने AI कंपनी से मिलाया हाथ, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मनोरंजन करेंगे Big B
Mon, 26 Jun 2023 08:59 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:59 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन अब सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भी अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने प्रभावशाली अभिनय और व्यक्तित्व से आज कल के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। वह आज भी एक्टिवली फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। लेकिन खबर आ रही है कि बिग बी अब सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भी अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे। दरअसल, अमिताभ बच्चन स्टूडियो, एग्रीगेटर और डिजिटल आईपी मोनेटाइजेशन प्लेटफॉर्म इकोन्ज के साथ जेनरेटिव एआई के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन
क्या होती है एआई?
जेनरेटिव एआई एक प्रकार की आर्टिफीशियल इंटैलिजेंस (एआई) है, जो संकेतों के जवाब में टेक्स्ट, इमेज या अन्य मीडिया बनाने में सक्षम है, जिसके इस समय मशहूर उदाहरण चैटजीपीटी और बिंग चैट हैं। इकोन्ज, पहले से ही भारतीय ग्राफिक नॉवल संपत्तियों अमर चित्र कथा, टिंकल और चाचा चौधरी के साथ काम करता है। इस कंपनी का लक्ष्य, 'इंटरैक्टिव मनोरंजन का एक नया युग बनाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कलचरल आइकन्स को एक साथ लाना है।'
विज्ञापन
Manju Sharma: क्षेत्रीय सिनेमा में वेशभूषा का सबसे अधिक महत्व, खास बातचीत में किया अगली योजनाओं का खुलासा
विज्ञापन
अबिनव वर्मा को हुई खुशी
इकोन्ज के संस्थापक अबिनव वर्मा कलिदिंडी का कहना है कि, 'यह इकोन्ज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि अमिताभ बच्चन का हमारे ब्रांड के साथ जुड़ना एक बहुत बड़ी बात है। हम मिलकर सीमाओं से परे व्यापक अनुभव बनाने के लिए जेनरेटिव एआई की शक्ति का लाभ उठाएंगे। हमारी अत्याधुनिक तकनीक के साथ, प्रशंसकों को अब अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ बातचीत करने का ऐसा अवसर मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं मिला। कौन जानता है कि आप अपने शहर में अमित जी के साथ सेल्फी लेने में भी सक्षम हो सकते हैं।'
मेटावर्स दुनिया की शुरुआत करना चाहते हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन ने इकोन्ज के साथ जुड़ने को लेकर अपनी फीलिंग्स बताते हुए कहा, 'जिस तरह से टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है और जिस स्पीड से दुनिया भर में नए इनोवेशंस सामने आ रहे हैं, मैं उनमें दिलचस्पी रखता हूं, इनमें से एक जेनरेटिव एआई है। मैं जेनरेटिव एआई की ऐसी अद्भुत भविष्यवादी दुनिया का हिस्सा बनकर खुश हूं, और इसलिए मैंने अबिनव की कंपनी इकोन्ज के साथ साझेदारी की है। हम साथ मिलकर इस नई मेटावर्स दुनिया की शुरुआत करेंगे।'
Adipurush: बाहुबली की तरह दो पार्ट्स में 'आदिपुरुष' बनाना चाहते थे ओम राउत, इस शख्स के इनकार ने बदला सारा खेल