पिता के कपड़े संवारती नव्या नवेली नंदा का वीडियो वायरल, पूरी बच्चन फैमिली रही मौजूद
हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा और फैशन डिजायनर दोस्त मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर मुंबई में एक फैशन स्टोर लॉन्च किया है। इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार मौजूद था।
बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन यहां श्वेता बच्चन को सपोर्ट करने पहुंचे। इतना ही नहीं इस मौके पर पूरा बॉलीवुड भी श्वेता को सपोर्ट करने पहुंचा।
इस इवेंट में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से लेकर शाहरूख खान की बेटी सुहाना तक हर कोई बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखा। इनके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
आप भी देखें
A post shared by insta bollywood.fc (@instabollywood.fc) on