फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Memorabilia Up For Auction Ahead Of His 81st Birthday

Amitabh Bachchan: बेहद खास होगा बिग बी का 81वां जन्मदिन, नीलाम होंगी 'शहंशाह' की ये यादगार चीजें!

Sat, 30 Sep 2023 11:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 30 Sep 2023 11:44 PM IST
सार

इस बार अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन बहुत ही खास होने वाला है। 11 अक्टूबर को बिग बी 81 साल के हो जाएंगे। बिग बी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए ऐतिहासिक ऑक्शन का इंतजाम किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Memorabilia Up For Auction Ahead Of His 81st Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। बिग बी ने 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में बिग बी ने कई लोगों को अपना फैन बनाया है। इस बार अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन बहुत ही खास होने वाला है, जिसमें उनकी कुछ यादगार चीजों की नीलामी होगी। 11 अक्टूबर को बिग बी 81 साल के हो जाएंगे। बिग बी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए ऐतिहासिक ऑक्शन का इंतजाम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Memorabilia Up For Auction Ahead Of His 81st Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

सिल्वर जिलेटिन फोटोग्राफिक प्रिंट, पोस्टर पेंट और सावधानीपूर्वक हाथ और स्क्रीन-प्रिंटेड लेटरिंग से तैयार किया गया एक मूल, हाथ से बना कोलाज। यह अनूठे टुकड़े अतीत की कलात्मक शिल्प कौशल का एक प्रमाण हैं, जो उस जटिल प्रक्रिया की झलक पेश करते हैं, जिसने एक बार सिनेमा के जादू को जीवंत कर दिया था।

Anil Sharma: 'गदर 2' में संगीत का उपयोग करने के लिए उत्तम सिंह की अनुमति की जरूरत नहीं, अनिल शर्मा का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Memorabilia Up For Auction Ahead Of His 81st Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

इसके अलावा फिल्म 'मजबूर' के रेयर पोस्टर, 'मि. नटवरलाल', 'द ग्रेट गैम्बलर', 'कालिया', 'नसीब', 'सिलसिला' और मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष द्वारा शूट किया गया अमिताभ का एक रेयर स्टूडियो पोट्रेट भी नीलाम किया जाएगा। 

Jawan: 'जवान' का नया गाना जारी, शाहरुख खान ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Memorabilia Up For Auction Ahead Of His 81st Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
81 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। जल्द ही वह मोस्ट अवेटेड फिल्मों 'गणपत' और 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ स्टारर 'गणपत' 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जबकि 'कल्कि 2898 एडी' 12 जनवरी 2014 को दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें-  Kumar Sanu: पिता के निधन के दिन लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे कुमार सानू, कहा- मुझे चेहरे पर मुस्कान के साथ गाना..
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed