बिग बी की नातिन ने पहली बार किया मीडिया का सामना, अमेरिका में कर रही हैं पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर मीडिया से दूरी बनाए रहती हैं। लेकिन हाल ही में नव्या ने हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन, मार्गोट रॉबी और निकोल किडमैन की फिल्म बॉम्बशेल की स्क्रीनिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने पहली बार मीडिया के कैमरों का सामना किया, साथ ही अलग-अलग पोज भी दिए। नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा के साथ मौजूद थीं।
मीडिया के ही एक कैमरा पर्सन ने कहा, 'नव्या हमेशा फोटो खिंचवाने से पहले ही भागने लग जाती थीं। शायद उन्हें कभी फिल्मों में नहीं आना होगा इसलिए वह कभी भी तस्वीर के लिए नहीं रूकती थीं। या फिर ये भी हो सकता है कि वह बहुत छोटी थीं। लेकिन आज हमें आश्चर्य हुआ जब उसने तस्वीरों के लिए पोज दिया। उनका चेहरा बहुत फोटोजेनिक है।'
नव्या 23 साल की हैं, और वह लंदन के सेवेनॉक्स स्कूल से ग्रेजुएट हैं। वह ओगिल्वी एंड मैथर विज्ञापन एजेंसी में इंटर्नशिप कर रही हैं, साथ ही न्यूयॉर्क की फोर्डम यूनिवर्सिटी से वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। नव्या ने दो साल पहले एक मैग्जीन को इंटरव्यू दिया था, इसके अलावा पिछली साल वह वोग ब्यूटी अवार्ड शो में रेड कार्पेट पर भी शिरकत कर चुकी हैं।
नव्या सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। साथ ही वह अपने दोस्तों को भी पूरा समय देती हैं। अक्सर वह पार्टी, फंक्शन का मजा लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। नव्या का नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके नाम को जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के नाम से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि मीजन इस रिश्ते से मना कर चुके हैं। पिछले साल अपनी फिल्म मलाल के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मेरी और मेरी बहन की बहुत अच्छी दोस्त है। इसके अलावा हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है।'
पढ़ें: सेकेंड इनिंग्स में खुलकर खेलने को तैयार अंजना सुखानी, सबको दी अपने संघर्ष की कहानी साझा करने की सलाह