फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Good Newwz Anjana Sukhani when she deal with depression

सेकेंड इनिंग्स में खुलकर खेलने को तैयार अंजना सुखानी, सबको दी अपने संघर्ष की कहानी साझा करने की सलाह

Tue, 07 Jan 2020 06:41 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Good Newwz Anjana Sukhani when she deal with depression
Anjana Sukhani - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की ही तरह सिनेमा जगत में कई ऐसे कलाकार हैं जो मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) के बाद जबरदस्त वापसी कर चुके हैं। ऐसे ही एक अभिनेत्री हैं अंजना सुखानी। साल 2005 में फिल्म 'हम दम' से डेब्यू करने वाली अंजना 'सलाम-ए-इश्क', 'गोलमाल रिर्टन्स', 'साहेब बीवी गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। करीब दो साल अवसाद से ग्रस्त रहने के बाद उन्होंने फिल्म 'गुड न्यूज' से वापसी की है। अब वह जिंदगी के अपने दूसरे रोमांच के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


अंजना का कहना है कि वह इस अवसाद के बाद और भी मजबूत होकर वापस लौटी हैं। उनके अनुसार, 'जिंदगी में जब भी ऐसा समय आता है तो आपको मानसिक रूप से परेशानी होती है वह सिर्फ आपको मजबूत बनाता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मेरे साथ शायद यह इसलिए ही हुआ क्योंकि मुझे सीखना और परिपक्व होना था।' 
विज्ञापन


अंजना के अनुसार हर किसी को अवसाद से जुड़े अपने अनुभव को जरूर साझा करना चाहिए। उनके अनुसार यह उन लोगों के लिए लाभकारी होता है जो इस तरह की परेशानी से जूझ रहे होते हैं। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि अगर आप किसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको उस बारे में बात करनी चाहिए। हमारे देश में मानसिक रोग से जुड़ी जो सबसे बड़ी दिक्कत है वह यह है कि यह बहुत ही महंगा है। आपकी थैरपी एक यो दो सीजन में खत्म नहीं होती है। आपको लगातार चिकित्सक के पास जाना होता है। यह सोचिए कि उन लोगों का क्या होता होगा जिन्हें यह पता ही चल पाता है कि वह अवसाद से ग्रस्त हैं। क्योंकि वह उपचार का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजना ने आगे बताया, 'मुझे यह चीज अधिक परेशान करती है कि आखिर समाज के गरीब तबके के लोग इसका सामना कैसे करते होंगे। वह चिकित्सक के पास जाकर प्रत्येक सेशन का चार से पांच हजार रूपये खर्च नहीं कर सकते हैं। यह काफी तकलीफदेह है। पहले मैं इस बारे में बात करने की इच्छुक नहीं थी लेकिन जब मैंने इस बारे में बात की तबसे मेरे पास ढेरों लोगों के फोन आ चुके हैं। वह मुझसे कहते हैं कि वह मेरी बातों से काफी प्रोत्साहित हुए हैं।'

पढ़ें: ‘शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च में विधु ने किया सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से करना चाहते थे खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed