{"_id":"5bfac3b0bdec22419e1f4260","slug":"amitabh-bachchan-film-pink-will-remade-in-tamil-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के फैंस को मिली खुशखबरी, फिल्म 'पिंक' का बनेगा तमिल रीमेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के फैंस को मिली खुशखबरी, फिल्म 'पिंक' का बनेगा तमिल रीमेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
pink
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के दक्षिण भारत के फैंस के लिए खुशखबरी है। साल 2016 में आई उनकी फिल्म पिंक का जल्द ही तमिल रीमेक बनने वाला है। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर शूजित सरकार ने किया है। फिल्म पिंक में अमिताभ के साथ बॉलीवुड की तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया टैपिंग जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में थी।
हाल ही में मीडिया से बात करते पिंक के क्रिएटिव प्रोड्यूसर शूजित सरकार ने कहा है- मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही हैं कि पिंक को तमिल भाषा में बनाया जाएगा। खबरों की मानें कि पिंक के तमिल रीमेक में अजित कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि तमिल भाषा में पिंक का निर्देशन एच विनोथ करेंगे।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक पितृसत्ता और सेक्सिज्म जैसे विषय पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है। इस फिल्म को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।