फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Cyber Crime Awareness Caller Tune Removed Soon Social Media Users React

Amitabh Bachchan: बिग बी की आवाज वाली साइबर क्राइम कॉलर ट्यून हुई बंद, यूजर्स बोले- ‘अब जाकर राहत मिली है’

Thu, 26 Jun 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

हाल ही में जब सोशल मीडिया यूजर्स को इस बात का पता चला कि गुरुवार से उनके फोन पर अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर क्राइम कॉलर ट्यून नहीं सुनने को मिलेगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स लिखे हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Cyber Crime Awareness Caller Tune Removed Soon Social Media Users React
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

एक सरकारी जागरुकता कार्यक्रम के तहत अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी फोन कॉलर ट्यून के जरिए साझा की जाती थी। इस कॉलर ट्यून से कई लोग परेशान थे। हाल ही में जब इसके बंद होने की जानकारी मिली तो यूजर्स ने चैन की सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जमकर रिएक्शन भी आए हैं। 

विज्ञापन


कॉलर ट्यून बंद होने पर यूजर्स के रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून बंद होने की बात पर यूजर्स काफी खुश नजर आए। एक यूजर लिखता है, ‘सुकून।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब जाकर राहत मिली है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ तो अच्छा हुआ 2025 में।’ कई यूजर ने यह भी शिकायत जाहिर की थी कि जब वह कॉल लगाते थे तो पहले अमिताभ बच्चन की आवाज सुननी पड़ती थी, उसके बाद कॉल बिजी जाता था। इस बात से कई लोग परेशान हो जाते थे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अभिषेक की फिल्म 'कालीधर लापता' की तारीफ में अमिताभ का पोस्ट, लिखा- 'बेटा होने से मेरे..' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों ट्विटर पर भी ट्रेंड हुआ ये मामला 
पिछले दिनों भी इसी कॉलर ट्यून को लेकर अमिताभ के ट्विटर पर कुछ यूजर ने शिकायत की थी। एक यूजर ने लिखा था, ‘फोन पर बोलना बंद करिए (साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून)।’ फिर बिग बी ने कहा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’ अब जब कॉलर ट्यून बंद हो गई तो यूजर्स को लगा रहा है कि ऐसा सोशल मीडिया की वजह से हुआ। मगर सरकार का साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम अब खत्म हो चुका है इसलिए कॉलर ट्यून भी बंद कर दी गई है। कोरोना काल में भी फोन कॉल लगाने से पहले अमिताभ बच्चन कोविड से बचाव की जानकारी देते थे। कुछ वक्त के बाद यह कॉलर ट्यून भी बंद की गई थी। 


अमिताभ बच्चन का करियर फ्रंट 
अमिताभ बच्चन इस साल कुछ बड़ी फिल्मों में नजर आ सकते हैं। वह इस साल ‘भूतनाथ 3’ की शूटिंग कर सकते हैं। साथ ही ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे हिस्से में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed