{"_id":"9841e9de272d0e740b7de3d0e17fe4b0","slug":"amitabh-bachchan-crosses-7-million-followers-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर बिग बी का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर पर बिग बी का नया रिकॉर्ड
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 07 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फॉलोवरों की संख्या सत्तर लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
पिछले साल ट्विटर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीछे कर सबसे प्रसिद्ध हस्ती बनने वाले 71 वर्षीय अभिनेता ने इसके लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
बच्चन ने ट्वीट के जरिए फॉलोवरों की संख्या सत्तर लाख से अधिक हो जाने की जानकारी दी। अमिताभ एक ऐसे अभिनेता हैं, जो ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं।
मुकेश भट्ट, श्रीदेवी, दिलीप कुमार और माधुरी दीक्षित नेने सहित अन्य सितारे अमिताभ को ट्विटर पर फालो करते हैं। 2010 में ट्विटर से जुड़ने वाले बच्चन ने अभी तक 26,856 ट्विट किए हैं।
विज्ञापन