{"_id":"5b431f244f1c1b86468b5565","slug":"amitabh-bachchan-congratulates-dipa-karmakar-for-winning-gold-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को है इस स्टार खिलाड़ी पर नाज, ट्वीट कर तारीफ में कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन को है इस स्टार खिलाड़ी पर नाज, ट्वीट कर तारीफ में कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग दो साल के बाद वापसी करने वाली स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने रविवार को तुर्की में वर्ल्ड चैलेंज कप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीपा ने जिमनास्टिक की वॉल्ट स्पर्धा में 14.150 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस खास मौके पर जहां देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दीपा को जीत पर बधाई दी वहीं सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर दीपा की जमकर तारीफ की।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- दीपा कर्माकर को बधाई। उन्होंने वॉल्ट पर जिम्नास्टिक के लिए विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। आप दुनिया को साबित कर चुकी हैं कि ओलिंपिक में आपको क्या गलत तरीके से पदक जीतने से वंचित कर दिया था लेकिन आपने इसे यहां जीता। हम आपके कारण खुद के भारतीय होने पर गर्व करते हैं।

T 2861 - CONGRATULATIONS to @DipaKarmakar .. she has won Gold in the World Championships for gymnastics on the Vault .. you proved to the World that what was wrongly denied to you in the Olympics, you won it here .. !! Proud of you .. we are proud Indians because of you ! 🇮🇳 pic.twitter.com/BUgmXl8Not
विज्ञापन विज्ञापन— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 8, 2018
त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिमनास्ट 2016 में हुए रियो ओलंपिक में वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं। तब क्वालिफिकेशन राउंड में वह 13.400 के साथ शीर्ष पर थीं। वर्ल्ड चैलेंज कप में यह दीपा का पहला मेडल है। दीपा बैलेंस बीम के भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वह क्वालिफिकेशन में 11.850 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।
तुर्की में हुए वर्ल्ड चैलेंज कप की वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर दीपा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्रास्ट हैं।
तुर्की में हुए वर्ल्ड चैलेंज कप की वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर दीपा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्रास्ट हैं।